Homeछत्तीसगढ़गरियाबंद में 2 करोड़ का गांजा जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार:ट्रक की छत...

गरियाबंद में 2 करोड़ का गांजा जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार:ट्रक की छत पर तिरपाल के नीचे छिपाकर ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के खुटगांव अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर सोमवार को पुलिस ने ट्रक से 4 क्विंटल गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए बताई गई है। पुलिस ने इस मामले में 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दो नवी मुंबई और एक ओडिशा का रहने वाला है। तस्करों ने गांजे को ट्रक की छत पर काले तिरपाल से ढककर छिपा दिया था। पुलिस ने चेक पोस्ट पर वाहन को रोककर जांच की तो उसमें कुछ पैकेट दिखाई दिए। पुलिस ने जब पैकेटों को खोलकर देखा तो उनमें गांजा भरा हुआ था। वजन कराने पर कुल 400 किलो गांजा मिला। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल आयशर वाहन, पायलटिंग कर रही बाइक, तीन मोबाइल और 6.50 लाख रुपए नकद भी जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक, तस्कर ओडिशा से गांजा लेकर महाराष्ट्र की ओर जा रहे थे। यह मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, 23 अगस्त की रात देवभोग थाना पुलिस की टीम खुटगांव चेक पोस्ट पर आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान ओडिशा की तरफ से एक आयशर वाहन क्रमांक MH 06 BW 4144 वहां पहुंचा। पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की। वाहन की छत पर काले तिरपाल से ढके कुछ पैकेट दिखाई दिए। पुलिस ने जब पैकेटों को खोलकर देखा तो उनमें गांजा भरा हुआ था। वजन कराने पर कुल 400 किलो गांजा मिला। पूछताछ में पायलटिंग करने वालों का पता चला वाहन में सवार महाराष्ट्र के संतोष मोहिते और सुमित थोड़वे से पुलिस ने पूछताछ की। दोनों ने बताया कि उनके आगे एक बाइक चल रही है, जिसमें दो लोग पायलटिंग कर रहे हैं। ये लोग रास्ते में पुलिस की गतिविधियों और चेकिंग की जानकारी देकर पीछे चल रहे गांजा लदे वाहन को आगे बढ़ने में मदद कर रहे थे। जानकारी मिलते ही पुलिस ने आसपास घेराबंदी की। इसके बाद बाइक क्रमांक OD 08 W 5814 पर सवार पंकज मोहिते और जलंधर खम्हारी को पकड़ लिया गया। ओडिशा से गांजा सप्लाई करने वाला भी पकड़ा गया पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें यह गांजा ओडिशा के कालाहांडी जिले के आमपानी थाना क्षेत्र के डेंगागुड़ा के विनोद दिसारी से मिला था। इसके बाद गरियाबंद पुलिस की एक टीम तत्काल ओडिशा भेजी गई। पुलिस ने विनोद दिसारी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से गांजा बेचकर मिले 5 लाख रुपए नकद भी बरामद किए गए। इस तरह पुलिस ने गांजा लाने वाले तस्करों से लेकर पायलटिंग करने वालों और गांजा सप्लाई करने वाले व्यक्ति तक कार्रवाई की। 2 करोड़ का गांजा और लाखों का सामान जब्त पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 400 किलो गांजा बरामद किया है। इसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपए बताई गई है। इसके अलावा 20 लाख रुपए कीमत का आयशर वाहन, ग्लैमर बाइक, तीन मोबाइल और 6.50 लाख रुपए नकद जब्त किए गए हैं। NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई। गरियाबंद पुलिस अधीक्षक ने इस बड़ी कार्रवाई के लिए देवभोग थाना पुलिस और पूरी टीम को बधाई दी है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार और अंतरराज्यीय तस्करी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ………………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… महासमुंद में 2 दिन में डेढ़ करोड़ का गांजा पकड़ाया:एबुंलेंस-पिकअप से तस्करी, ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे, 7 अरेस्ट छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में शुक्रवार को पुलिस ने एम्बुलेंस से 77 किलो गांजा जब्त किया है। इसके साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने पायलेटिंग कार और 5 मोबाइल भी जब्त किया है। जब्त माल की कुल कीमत 50.45 लाख आंकी गई है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here