Homeमध्यप्रदेशगुना में गैंगरेप की कोशिश, 5 गिरफ्तार, दो फरार:झारखंड का कपल दर्शन...

गुना में गैंगरेप की कोशिश, 5 गिरफ्तार, दो फरार:झारखंड का कपल दर्शन कर लौट रहा था; युवती का आरोप- निजी अंग में लकड़ी घुसाने की कोशिश

गुना में हनुमान टेकरी से दर्शन कर लौट रहे एक युवक और उसकी मंगेतर के साथ मारपीट, लूट और युवती से सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार पीड़ित युवक झारखंड का रहने वाला है और विजयपुर स्थित एनएफएल (NFL) में कार्यरत है। वह अपनी 26 वर्षीय मंगेतर के साथ हनुमान टेकरी दर्शन करने आया था। दोनों बुधवार रात करीब 8 बजे मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। इसी दौरान रिलायंस पेट्रोल पंप के पास तीन युवकों ने उन्हें रोककर कहा कि उनकी बाइक का पहिया पंचर हो गया है। जैसे ही युवक रुका, आरोपियों ने बाइक की चाबी निकाल ली और दोनों को बाल पकड़कर सड़क किनारे जंगल में ले गए। पीड़िता के मुताबिक जंगल में पहुंचने के बाद आरोपियों ने अपने तीन अन्य साथियों को भी बुला लिया। सभी ने मिलकर युवक और युवती के साथ डंडों व थप्पड़ों से मारपीट की। जान से मारने की धमकी देकर मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल लूट ली। इसके बाद युवक को अलग ले जाया गया, जबकि कुछ आरोपी युवती के साथ जबरदस्ती करने लगे। युवती का आरोप- कपड़े फाड़े, निजी अंग में लकड़ी घुसाने की कोशिश पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके हाथ कपड़ों से बांध दिए और मारपीट की गई। उसने आरोपियों का विरोध करते हुए उन्हें नाखूनों से खरोंचा और काटा, लेकिन वे नहीं रुके। पीड़िता का आरोप है कि एक आरोपी ने उसके निजी अंग में लकड़ी घुसाने की कोशिश की, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग निकले महिला ने बताया कि कुछ दूरी पर उसके साथी की चीखें भी सुनाई दे रही थीं। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी युवती को वहीं छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले। धरनावदा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 70(1), 127(1), 310(2) सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम (एसआईटी) गठित की गई। पांच आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी एसपी हितिका वासल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। तकनीकी साक्ष्यों और फील्ड ऑपरेशन के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में बबलू (23) पुत्र हीरालाल बंजारा निवासी बोरखेड़ा, छोटू (28) पुत्र मांगीलाल बंजारा निवासी खेजरा राघौगढ़, सरदार (30) पुत्र कर्मा बंजारा निवासी विनायकी राघौगढ़, महेंद्र (20) पुत्र गब्बा बंजारा निवासी बोरखेड़ा और दिनेश (28) पुत्र गब्बा बंजारा निवासी बोरखेड़ा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार मामले के दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here