Homeमध्यप्रदेशजबलपुर के अमित को राष्ट्रपति भवन से बुलावा:15 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी...

जबलपुर के अमित को राष्ट्रपति भवन से बुलावा:15 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित, साथ करेंगे भोजन; पेंशन योजना में हुआ चयन

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय से जुड़ी अटल पेंशन योजना (पूर्व में जनधन से जुड़ी पेंशन सुविधा के तहत) में नियमित प्रीमियम जमा करने वाले जबलपुर के रांझी स्थित बापू नगर निवासी 38 वर्षीय अमित कुमार को 15 अगस्त पर नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी। इतना ही नहीं, अमित राष्ट्रपति के साथ भोज पर भी आमंत्रित हैं। उन्हें शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन का विशेष आमंत्रण मिला है। अमित का चयन देशभर से चुने गए उन 10 लोगों में हुआ है, जिन्हें भारत सरकार अपने खर्च पर दिल्ली बुला रही है। अमित को यह सम्मान योजना में वर्षों से नियमित योगदान देने और अनुशासित निवेश के लिए दिया जा रहा है। उन्होंने वर्ष 2018 में इस योजना में पंजीयन कराया था। तब से वे हर महीने बिना किसी चूक के 130 रुपए का प्रीमियम जमा कर रहे हैं। 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर उन्हें इस योजना के तहत प्रतिमाह 3 हजार रुपए पेंशन मिलेगी। डाक विभाग लेकर पहुंचा राष्ट्रपति भवन का निमंत्रण शुक्रवार को अमित अपने घर पर थे, तभी उन्हें खमरिया डाकघर से फोन आया। डाक विभाग के अधिकारियों ने उनका पता सत्यापित किया और कुछ ही देर बाद डाक अधीक्षक व पोस्टमैन उनके घर पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपति भवन से भेजा गया आधिकारिक निमंत्रण पत्र सौंपा। निमंत्रण के साथ दिल्ली आने-जाने की हवाई यात्रा, राष्ट्रपति भवन में प्रवेश पास, एक दिन के ठहरने की व्यवस्था और स्मृति उपहार भी उपलब्ध कराया गया है। करोड़ों लोगों में चयन होना सौभाग्य अमित कुमार ने बताया कि जब उन्हें चयन की जानकारी मिली तो पहले विश्वास ही नहीं हुआ। राष्ट्रपति भवन का निमंत्रण हाथ में आने के बाद भी उन्हें यह किसी सपने जैसा लग रहा है। उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों के बीच उनका चयन होना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। अमित ने कहा, “मैं एक मध्यमवर्गीय परिवार से हूं। कभी कल्पना भी नहीं की थी कि राष्ट्रपति से मिलने और उनके हाथों सम्मानित होने का अवसर मिलेगा। इसके लिए मैं श्रम विभाग और भारत सरकार का आभारी हूं।” परिवार और मोहल्ले में खुशी का माहौल राष्ट्रपति भवन से निमंत्रण मिलने की खबर फैलते ही अमित के परिवार, रिश्तेदारों और पड़ोसियों में खुशी का माहौल है। सभी इसे जबलपुर के लिए गौरव का क्षण बता रहे हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here