Homeमध्यप्रदेशहॉकर्स जोन में फायरिंग करने वाले 24 घंटे में गिरफ्तार:ग्वालियर पुलिस ने...

हॉकर्स जोन में फायरिंग करने वाले 24 घंटे में गिरफ्तार:ग्वालियर पुलिस ने बदमाशों को पैदल घुमाया; भरे बाजार में चलाई थीं गोलियां

ग्वालियर के मुरार हॉकर्स जोन में शराब दुकान के बाहर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले बदमाशों की हेकड़ी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर निकाल दी। भरे बाजार में खौफ फैलाने वाले आरोपियों को शुक्रवार को पुलिस उसी इलाके में पैदल लेकर पहुंची, जहां उन्होंने गोलियां चलाई थीं। इस दौरान आरोपी सिर झुकाकर चलते नजर आए। मुरार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी (नाबालिग) को अभिरक्षा में लिया है। बुधवार रात मचाई थी दहशत घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है। मुरार स्थित हॉकर्स जोन के पास शराब दुकान के बाहर तीन से चार बदमाश पहुंचे थे। इनमें से दो ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था और हाथों में कट्टे-पिस्तौल थे। बदमाशों ने एक के बाद एक 3 से 4 राउंड हवाई फायर किए, जिससे बाजार में भगदड़ मच गई। दहशत के कारण व्यापारी और दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर जान बचाकर भाग गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। मुखबिर की सूचना पर सिंहपुर रोड से गिरफ्तारी शुक्रवार को मुरार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वारदात में शामिल आरोपी सिंहपुर रोड के पास मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर तीन युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान अमन बघेल निवासी ग्राम झीरी, थाना बिजौली, तरुण उर्फ शेरा यादव निवासी बड़ागांव और एक नाबालिग के रूप में हुई। कड़ी पूछताछ में तीनों ने हॉकर्स जोन में फायरिंग की वारदात कबूल कर ली। देशी पिस्टल बरामद, सीसीटीवी से हुई पहचान पुलिस ने आरोपी अमन बघेल की निशानदेही पर बड़ागांव के खुरेरी क्षेत्र से वारदात में इस्तेमाल की गई एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जनभागीदारी से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की भी पहचान हो गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here