Homeमध्यप्रदेश10वीं के छात्र पर 30 सेकेंड में किए 27 वार:भोपाल के पूल...

10वीं के छात्र पर 30 सेकेंड में किए 27 वार:भोपाल के पूल गेम में चाकू-छुरी से हमला; हाथों में 10 घाव, उंगलियां भी कटीं

भोपाल में 10वीं कक्षा के एक छात्र पर 2 नाबालिगों ने चाकू और छुरी से हमला कर दिया। दोनों आरोपी फिल्मी स्टाइल में पूल गेम में दाखिल हुए। अंदर घुसते ही ताबड़तोड़ वार करने लगे। जैसे-तैसे वह खुद की जान बचाता रहा। आरोपियों ने 30 सेकेंड में 27 वार किए और फरार हो गए। छात्र को गंभीर चोटें आई हैं। उसके एक हाथ की कलाई पर 10 से अधिक कट लगे हैं। एक हाथ की दो उंगलियां कट गई हैं। कंधे और पीठ में भी चोटों के निशान हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि पुलिस ने साधारण धाराओं में FIR दर्ज की है। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद नोटिस देकर थाने से छोड़ भी दिया है। घटना 15 फरवरी को टीला जमालपुरा स्थित गणेश चौक पूल गेम में हुई थी। जिसका सीसीटीवी 22 फरवरी (रविवार) को सामने आया है। पुराने विवाद का बदला लेना चाहते थे पुलिस के मुताबिक 16 वर्षीय दसवीं का छात्र थाना गौतम नगर इलाके में रहता है। वह पूल गेम खेलने का शौकीन है। गणेश चौक में स्थित एक स्नूकर क्लब में रोज पूल गेम खेलने आता था। यहां उसका विवाद 16-16 साल के दो अन्य नाबालिगों से हो गया था। तब छात्र ने दोनों को चांटे मार दिए थे। इसी का बदला लेने के लिए 15 फरवरी की रात को आरोपियों ने अचानक पूल खेलते समय छात्र पर छुरी और चाकू से हमला कर दिया। साथ में पढ़ते हैं हमला करने वाले दोनों आरोपी हमला करने वाले दोनों नाबालिग भी दसवीं कक्षा के छात्र हैं। वे कोचिंग में भी घायल छात्र के साथ पढ़ते हैं। पूल गेम में दोनों ही पक्ष अपना-अपना वर्चस्व कायम रखना चाहते हैं। इसी बात को लेकर पूल में दोनों ही पक्षों का पूर्व में भी विवाद हो चुका है। मेडिकल रिपोर्ट्स के आधार पर बढ़ेगी धाराएं सब इंस्पेक्टर (SI) मनीपाल सिंह भदौरिया ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मारपीट की धाराओं में FIR दर्ज की थी। दोनों ही नाबालिग बालकों को थाने से नोटिस देकर छोड़ दिया है। मेडिकल रिपोर्ट्स के आधार पर आगे धाराओं में इजाफा होगा। यह खबर भी पढ़ें… महिला को चाकू से 13 बार गोदा…आरोपी ट्रेन से कटा भोपाल में एक महिला की चाकू मार हत्या कर दी गई। आरोपी ने 13 बार वार किए। इनमें 9 सीने, 3 पेट और एक गर्दन पर लगा। इसके बाद आरोपी ने भी ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया। महिला आरोपी पर पिछले 6 महीने से घर छोड़ने का दबाव बना रही थी, इसी के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here