Homeमध्यप्रदेशग्वालियर में खुद को फौजी बताकर की लव मैरिज...रिटायर्ड निकला:शादी और बच्चे...

ग्वालियर में खुद को फौजी बताकर की लव मैरिज…रिटायर्ड निकला:शादी और बच्चे की बात छिपाई; VIDEO में युवती बोली- मैं मरी तो पति जिम्मेदार

ग्वालियर में एक युवती ने अपने प्यार के लिए पूरे परिवार से लड़कर लव मैरिज की थी। वह खुश थी कि उसका पति फौज में है लेकिन शादी के बाद जैसे-जैसे सच्चाई सामने आती गई, उसके पैरों तले जमीन खिसकती चली गई। शादी के बाद पता चला कि पति रिटायर हो चुका है। वह पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। जब इसका विरोध किया तो उससे मारपीट की गई। उसके परिजन और उसकी पहली पत्नी ने भी पीटा और धमकाया। युवती पति के धोखे से इस कदर टूट गई कि उसने 12 फरवरी को आत्महत्या कर ली। हालांकि मौत से पहले उसने एक वीडियो अपलोड किया था, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती ने अपनी मौत के लिए पति और ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया है। उसने कहा है कि ‘मेरी मौत के लिए मेरा पति और उसके परिजन जिम्मेदार हैं।’ इधर, युवती के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है और यह सब दहेज के लिए किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। स्कूटी आमने-सामने आने पर मिले, दे बैठे दिल पुरानी छावनी निवासी राजू उर्फ सत्यनारायण भदौरिया से ट्रांसपोर्ट नगर जीडीए कॉलोनी की 26 वर्षीय वैष्णवी उर्फ प्राची सिंह की मुलाकात भी कम रोचक नहीं है। करीब एक साल पहले बहोड़ापुर में एक मोड़ पर दोनों की स्कूटी आमने-सामने आ गई। यहां दोनों ने पहली बार एक-दूसरे को देखा और बातचीत होने लगी। इस दौरान राजू ने खुद को सेना में पदस्थ जवान बताया। बहुत की कम समय में दोनों ने एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताने की ठान ली। राजू की उम्र 37 साल थी, लेकिन उसने यह बात छिपा ली। सेना से रिटायर्ड, शादीशुदा और 2 बच्चों का पिता होने की बात भी नहीं बताई। 6 महीने पहले नोटरी पर कर ली लव मैरिज जब प्राची ने परिवार वालों को राजू के बारे में बताया तो वे शादी के लिए राजी नहीं हुए। प्राची ने सभी से लड़-झगड़कर 6 महीने पहले मंदिर में शादी कर ली। फिर नोटरी पर भी शादी कर की। लेकिन, पति उसे सीधे घर लेकर नहीं गया। उसने कहा कि मेरे घर में सभी नाराज हैं। इसके बाद वह प्राची को लेकर सिरोल स्थित ईस्ट मेरेडियन टाउनशिप में किराए के फ्लैट रहने लगा। हर मोड़ पर मिला धोखा, डिप्रेशन में जाने लगी कुछ समय बाद प्राची को पता चला कि उसका पति फौजी नहीं है। वह रिटायर्ड है। उसने सोचा चलो कोई बात नहीं। इसके कुछ ही दिन बीते थे कि फिर सामने आया कि पति पहले से शादीशुदा है। पूछा तो उसने मजबूरी में शादी होने की बात कबूल की। प्राची अभी इस सदमे से बाहर भी नहीं निकल पाई थी कि पता लगा उसके पति के बच्चे भी हैं। यह सच सामने आते ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि इस बात को लेकर आए दिन झगड़े होते थे। प्राची मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। उसने यह बात अपने माता-पिता को भी बताई थी। भाई को फोन लगाकर बुलाया, कहा-कुछ गड़बड़ है 11 फरवरी को राजू ने प्राची के भाई तेजस को फोन कर फ्लैट पर बुलाया और कहा कि कुछ गड़बड़ है। तेजस मौके पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो प्राची पंखे से चुनरी के फंदे पर लटकी मिली थी। सामने आया मौत से पहले का आखिरी VIDEO प्यार में मिले धोखे से आहत प्राची ने फांसी लगाकर जान दे दी, लेकिन मौत से पहले उसका एक आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह कह रही है कि ‘मेरे भाई और डैडी के साइन लिए गए हैं, लेकिन भाई और डैडी जिम्मेदार नहीं है। अगर मैं मरी या मुझे कुछ हुआ तो इसके जिम्मेदार राजू और उसके परिवार वाले हैं। 11 सेकेंड का यह आखिरी वीडियो प्राची की मौत और उससे पहले मिलने वाले दर्द को साफ उजागर कर रहा है। परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था।उसकी हत्या की गई है। पीएम रिपोर्ट मिलने पर दर्ज होगा मामला पुलिस ने इस मामले में बयान लेना शुरू कर दिए हैं। पुलिस मृतका की फुल पोस्टमार्टम मिलने के बाद उसके पति राजू उर्फ सत्यनारायण पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करेगी। आखिरी वीडियो और अब तक की छानबीन के बाद यह तो साफ है कि शादी के नाम पर प्राची को सिर्फ धोखा मिला था।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here