Homeमध्यप्रदेशइटारसी में दो बदमाशों का युवक पर चाकू से हमला:पुरानी रंजिश के...

इटारसी में दो बदमाशों का युवक पर चाकू से हमला:पुरानी रंजिश के चलते युवक की मौत; वारदात का वीडियो आया सामने

इटारसी में पुरानी रंजिश के चलते बुधवार रात दो बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में घायल अनिकेत उर्फ पवन भदौरिया की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना रात करीब 8:30 बजे शहर के विश्वनाथ टॉकीज के पास हुई। वारदात का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। विश्वनाथ टॉकीज के पास घेरकर किए कई वार पुलिस के मुताबिक, बदमाश शुभम यादव उर्फ राजा और हशीब खान उर्फ आशू इटारसी के रहने वाले हैं। दोनों की पवन भदौरिया से पुरानी रंजिश थी। बुधवार रात पवन विश्वनाथ टॉकीज के पास था। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने उसे घेर लिया और जान से मारने की नीयत से चाकू से कई वार किए। घायल पवन को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक सीने में गहरा चाकू लगने से उसके हृदय को चोट आई थी। इसके अलावा सिर और दोनों हाथों पर भी चाकू के घाव थे। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पांच दिन पहले मनाया था जन्मदिन परिजनों के मुताबिक, पवन का जन्मदिन चार-पांच दिन पहले ही मनाया गया था। उसकी दो माह की एक बेटी है। युवक की मौत से परिवार में शोक का माहौल है। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने शुभम यादव उर्फ राजा और हशीब खान उर्फ आशू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। अस्पताल में तैनात रहा भारी पुलिस बल वारदात की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।शहर में लगातार हो रही चाकूबाजी की घटनाओं के बीच इस हत्या के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के लिए जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एसपी साईं कृष्ण एस. थोटा के भी इटारसी पहुंचने की संभावना है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here