Homeमध्यप्रदेशसतना में रेलवे अंडरपास के पास महिला से लूट:पर्स छीनकर भागे बदमाश,...

सतना में रेलवे अंडरपास के पास महिला से लूट:पर्स छीनकर भागे बदमाश, आरोपी और साथी नाबालिग आरोपी पकड़ाया, मंगलसूत्र-मोबाइल बरामद

सतना पुलिस ने महिला से लूट की वारदात का खुलासा किया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से सोने का मंगलसूत्र, दो एंड्रॉयड मोबाइल, घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और 500 रुपए नकद सहित कुल 1.45 लाख रुपए का सामान बरामद किया गया है। टीआई रावेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि घटना 15 जुलाई की है। महदेवा रोड निवासी माधुरी सिंह (23) ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह अपनी बहन के साथ स्कूटी से धवारी महदेवा से बाजार जा रही थीं। प्रेमनगर मोड़ के आगे रेलवे अंडरपास की ढलान पर पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उनका पर्स छीन लिया और फरार हो गए। सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत एक टीम बनाई। टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की। इनके आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें 10 घंटे के भीतर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार मुख्य आरोपी की पहचान पुष्पेंद्र उर्फ शनि सेन (23) निवासी ग्राम गौहारी, थाना रामपुर बाघेलान के रूप में हुई है। वारदात में उसके साथ एक विधि-विरुद्ध बालक भी शामिल था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here