Homeदेशजगन्नाथ रथयात्रा आज, अहमदाबाद में शाह ने मंगला आरती की:पुरी में तेज...

जगन्नाथ रथयात्रा आज, अहमदाबाद में शाह ने मंगला आरती की:पुरी में तेज बारिश के बीच पहुंचे श्रद्धालु; सोने की झाड़ू से होगी रथों की सफाई

ओडिशा के पुरी और गुजरात के अहमदाबाद में आज भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा निकाली जाएगी। अहमदाबाद के जामालपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में सुबह 4 बजे मंगला आरती हुई, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने परिवार के साथ शामिल हुए। भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा तीनों अपने-अपने रथों पर विराजमान हो चुके हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सुबह 7 बजे मुख्यमंत्री ‘पहिंद विधि’ के तहत सोने की झाड़ू से रथ के आगे सफाई करेंगे। इसके बाद सुबह 7:30 बजे तीनों रथ 16 किमी लंबी यात्रा पर निकलेंगे। वहीं, पुरी में सुबह 9 बजे भगवान को रथों पर विराजमान कराया जाएगा। इसके बाद गजपति महाराजा दिव्यसिंह देव सोने की झाड़ू से रथ के आगे सफाई करेंगे। शाम 4 बजे श्रद्धालु तीनों रथों को खींचते हुए भगवानों को 3 किमी दूर गुंडिचा मंदिर के लिए रवाना करेंगे। पुरी और अहमदाबाद रथयात्रा में करीब 15-15 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। पुरी में रातभर हुई तेज बारिश के बावजूद श्रद्धालु रथयात्रा मार्ग पर डटे रहे। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पहले जानिए 2 सबसे बड़ी रथ यात्राओं के बारे में रथयात्रा से जुड़ी हर अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here