Homeमध्यप्रदेशशादी का सपना दिखाकर घर से भगाकर भोपाल ले गया:गुजरात-राजस्थान में दुष्कर्म...

शादी का सपना दिखाकर घर से भगाकर भोपाल ले गया:गुजरात-राजस्थान में दुष्कर्म किया; किसी से बात न करे इसलिए मोबाइल छीना

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र की 20 वर्षीय युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पहले उसे घर से बहला-फुसलाकर ले गया, फिर भोपाल में उसकी मर्जी के बिना आर्य समाज मंदिर में शादी कराई। इसके बाद मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान के अलग-अलग शहरों में ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। 15 जुलाई को परिजनों ने राजस्थान के बारा में युवती को तलाश लिया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एक साल से थी पहचान, धमकी देकर बनाया दबाव
पुलिस को दिए बयान में युवती ने बताया कि वह पिछले करीब एक साल से राहुल को जानती थी। दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होती थी। आरोपी लगातार मिलने का दबाव बनाता था और मना करने पर आत्महत्या करने या घर पहुंचकर हंगामा करने की धमकी देता था। डर के कारण वह कुछ बार गांव के खेत में उससे मिलने गई, जहां आरोपी ने उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। इसके बाद भी वह धमकियां देकर उसे चुप रहने के लिए मजबूर करता रहा। घर से ले जाकर भोपाल में कराई जबरन शादी
पीड़िता के अनुसार, 1 जून की रात आरोपी ने उसे फोन कर घर के पीछे बुलाया। मना करने पर घर आने की धमकी दी, जिससे घबराकर वह मिलने पहुंच गई। आरोपी उसे जबरन बाइक पर बैठाकर पहले उज्जैन ले गया। वहां शादी का भरोसा दिलाने के बाद राजस्थान के रामगंज मंडी होते हुए भोपाल पहुंचा, जहां आर्य समाज मंदिर में उसकी मर्जी के बिना शादी कराई। इसके बाद करीब 15 दिन तक उसे किराए के मकान में रखा। गुजरात और राजस्थान में भी करता रहा शोषण
युवती ने आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपी उसे गुजरात ले गया, जहां वह पहले टाइल्स फैक्ट्री और बाद में एक पेपर कंपनी में काम करता रहा। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर रहने के बावजूद आरोपी उसकी इच्छा के विरुद्ध कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में वह उसे राजस्थान के बारा ले गया और वहां भी किराए के कमरे में रखा। परिजनों ने राजस्थान में तलाशा, आरोपी फरार
15 जुलाई को युवती की बहन, जीजा और अन्य परिजन तलाश करते हुए बारा पहुंचे। परिजनों को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद परिवार युवती को अपने साथ लेकर आया। घर पहुंचने पर युवती ने पूरी घटना परिजनों को बताई, जिसके बाद उसे लेकर खिलचीपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। मोबाइल छीनकर किसी से संपर्क नहीं करने दिया
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने कई बार आरोपी का विरोध किया, लेकिन वह लगातार धमकाता रहा। जब उसने अपनी बहन को फोन कर मदद मांगने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका मोबाइल भी छीन लिया, ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके। खिलचीपुर थाना पुलिस ने आरोपी राहुल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87, 64(2)(एम) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार तलाश की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here