Homeमध्यप्रदेशएमपी में उफान पर नदी-नाले, खेतों में जलभराव:शाजापुर में नाला पार कर...

एमपी में उफान पर नदी-नाले, खेतों में जलभराव:शाजापुर में नाला पार कर स्कूल पहुंचे टीचर; अगले 4 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश में मानसून जमकर बरस रहा है। इसकी वजह से पन्ना, छतरपुर, खंडवा समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। कई जिलों में बुधवार सुबह से तेज और रिमझिम बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश से मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को भीषण गर्मी व उमस से राहत मिली है। बड़वानी, सेंधवा, मनावर, मुरैना, सीहोर और शाजापुर समेत कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। कई स्थानों पर नदी-नाले उफान पर हैं। सीहोर की कुलांस नदी का जल स्तर भी बढ़ रहा है, जिससे भोपाल के बड़े तालाब में पानी की आवक बढ़ने की उम्मीद है। बारिश का असर जनजीवन पर भी दिखाई दे रहा है। शाजापुर में उफनते नाले के कारण शिक्षकों को जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचना पड़ा। वहीं कुछ ग्रामीण इलाकों में रास्ते बंद होने और पुलियाओं के ऊपर से पानी बहने की आशंका बनी हुई है। रतलाम में सागोद रोड-ईश्वर नगर अंडरब्रिज में पानी भरने से विद्यार्थियों और लोगों को परेशानी हुई। कई लोग जान जोखिम में डालकर वाहन निकालते रहे, जबकि रेलवे की पानी निकालने वाली मोटर खराब होने से लोगों को दूसरे रास्ते से जाना पड़ा। बारिश से खरीफ फसलों को राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन लगातार वर्षा से कई जगह खेतों में पानी भरने लगा है। इससे सोयाबीन समेत अन्य फसलों को नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों तक कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। देखिए मौसम की 7 ताजा तस्वीरें… 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है IMD (मौसम केंद्र) भोपाल के मुताबिक, अगले चार दिन तक प्रदेश में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है। यानी, 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है। बुधवार को श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर और टीकमगढ़ में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, दमोह, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, रायसेन, नर्मदापुरम, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, आगर-मालवा, उज्जैन, इंदौर, धार, झाबुआ, नीमच और मंदसौर में भारी बारिश हो सकती है। आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, देवास, भोपाल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, मैहर और सिंगरौली में हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here