Homeमध्यप्रदेशशाही मस्जिद के आसपास क्षेत्र में अघोषित कर्फ्यू:उज्जैन में 2 दिन से...

शाही मस्जिद के आसपास क्षेत्र में अघोषित कर्फ्यू:उज्जैन में 2 दिन से 250 दुकानें बंद, 10 करोड़ का नुकसान, मीनार टूटना शुरू

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 कुंभ के चलते सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रही शाही मस्जिद को हटाने के दौरान हुए उपद्रव के बाद अब मीनार हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। मंगलवार को मीनार पर मचान बांधने का काम शुरू किया गया। जल्द ही मीनार सहित मस्जिद का संबंधित हिस्सा हटा दिया जाएगा। मस्जिद का हिस्सा तोड़ने को लेकर हुए विवाद के 48 घंटे बाद भी क्षेत्र की 250 से अधिक दुकानें और घर बंद हैं। छत्री चौक और आसपास के इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात हैं। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर रखी है। प्रशासन ने छत्री चौक, लखेरवाड़ी, सराफा, कालिदास स्कूल के पास का क्षेत्र, गोपाल मंदिर, ढाबा रोड, खड़े हनुमान और सती गेट से कंठाल तक का क्षेत्र बंद करवा रखा है। करीब दो दिन से व्यापार प्रभावित होने के कारण व्यापारियों ने करीब 10 करोड़ रुपए के नुकसान की बात कही है। उन्हें यह नहीं पता की ये दुकानें कब खुलेगी। रोजाना 4 से 5 करोड़ का कारोबार प्रभावित कपड़ा व्यापारी शीतलदास चंदनानी ने बताया कि क्षेत्र की दुकानें पूरी तरह बंद हैं। पिछले तीन दिनों से यही स्थिति है और यह कब तक चलेगी, कहना मुश्किल है। उनके अनुसार तनावपूर्ण माहौल का सबसे ज्यादा असर आम जनता और व्यापारियों पर पड़ रहा है। मस्जिद का हिस्सा हटाने में लग सकता है एक सप्ताह प्रशासन और मुस्लिम समाज के बीच बनी सहमति के बाद मस्जिद का हिस्सा मुस्लिम समाज के लोग स्वयं हटा रहे हैं। काम धीमी गति से चलने के कारण इसे पूरा होने में करीब एक सप्ताह या उससे अधिक समय लगने की संभावना जताई जा रही है। दो दिन में अब तक मस्जिद का करीब 10 प्रतिशत हिस्सा ही हटाया जा सका है। मीनार पर मचान बांध दी गई है और देर रात या बुधवार सुबह से मीनार हटाने का काम शुरू होने की संभावना है। व्यापारियों का कहना है कि यदि बाजार इतने दिन बंद रहा तो नुकसान और बढ़ेगा। आठ एफआईआर, 20 से ज्यादा गिरफ्तार एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि कुछ लोग दूसरे शहरों से आकर दंगा कराने का प्रयास कर रहे थे। मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओं से चर्चा के बाद मुस्लिम कमेटी द्वारा स्वयं मस्जिद हटाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि ढाई हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी पूरे इलाके में तैनात हैं और अगली शिफ्ट में भी इतनी ही संख्या में बल तैनात रहेगा। 20 आरोपी नामजद, 8 FIR दर्ज की पुलिस ने पूरे घटनाक्रम को लेकर आठ एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें पांच सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स के खिलाफ और तीन मंगलवार के घटनाक्रम से संबंधित हैं। इनमें एक एफआईआर काजी खलिकुर्रहमान की तरफ से भी की गई है। करीब 20 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर की गई है और 15 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस सीसीटीवी और ड्रोन फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके घरों पर दबिश दे रही है। अब तक 30 आरोपी चिन्हित किए गए पुलिस ने सोमवार तक 20 आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार को सीसीटीवी और ड्रोन फुटेज की जांच के आधार पर 10 से ज्यादा नए लोगों की पहचान की गई और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस तरह पुलिस के अनुसार अब तक करीब 30 आरोपियों को चिन्हित किया जा चुका है। खारा कुंवा थाने में 22 के खिलाफ मामला खारा कुंवा थाने में साजिद खान, इमरान, गुलरेज खान, बिल्लू पठान, साजिद खान, इमरान खान, बिलाल, लालू हेला, सलीम, नदीम, तौफीक खान, शाकिर, शाहनवाज उर्फ कल्लू खां, अरसद हुसैन, ईशान खान, तैयब मंसूरी, हुसैन सलमान, कासिम शेख, साहिल खान, साबिर शेख, शेख अल्फेज और समीर सरोठी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इनमें सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले भी शामिल हैं। ये खबरें भी पढ़ें… 1. रील बनाकर उकसाया-‘JCB आ गई, जल्दी मस्जिद पहुंचें’ उज्जैन में शाही मस्जिद हटाने की कार्रवाई से पहले सोशल मीडिया पर 7 दिन तक मुहिम चली। इन्फ्लुएंसर्स ने लगातार रील्स पोस्ट कीं। एक वीडियो में अपील की गई- ‘JCB आ गई, जल्दी मस्जिद पहुंचें।’ इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। पूरी खबर यहां पढ़ें… 2. जिस मस्जिद के बाहर बरसे पत्थर, अब वहां सन्नाटा उज्जैन के छत्री चौक में सुबह जिस शाही मस्जिद के बाहर पथराव हुआ, कुछ घंटे बाद वहीं सन्नाटा पसरा है। सड़क से पत्थर हटा दिए गए हैं, बाजार बंद है और चारों तरफ पुलिस तैनात है। मस्जिद के बाहर मलबा पड़ा है। पूरी खबर यहां पढ़ें… 3. मस्जिद तोड़ने के खिलाफ याचिका हाईकोर्ट में खारिज उज्जैन के शाही मस्जिद मामले में दायर याचिका मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने जिला प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच हुए समझौते के आधार पर मामले को डिस्पोज ऑफ कर दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें… 4. उज्जैन का मस्जिद विवाद, हंगामे के 17 PHOTO-VIDEOS उज्जैन में शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने की कार्रवाई को लेकर सोमवार को हंगामा हो गया। महिलाओं ने चक्काजाम किया, जबकि कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी पुष्पा पांचाल भी घायल हो गईं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here