Homeमध्यप्रदेशइंदौर में पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले 4 गिरफ्तार:हमले के दो दिन...

इंदौर में पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले 4 गिरफ्तार:हमले के दो दिन बाद पुलिस कमिश्नर ने लगाई थी फटकार, तब दर्ज की गई FIR

इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र की डायमंड कॉलोनी में ड्यूटी के दौरान दो पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ के बाद घटना में उपयोग किए गए हथियार भी जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर मामले में आगे की पूछताछ करेगी। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक, 22 जून 2026 की रात डायमंड कॉलोनी में आरक्षक विजयपाल सिकरवार और आशीष शर्मा के साथ मारपीट की गई थी। कनाड़िया थाने में शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट का अपराध दर्ज किया गया। इस मामले में चार आरोपी ग्राम बकनेर, तहसील मनावर, जिला धार निवासी मोहसिन पिता मुश्ताक अली, सम्राट नगर, सिरपुर, धार रोड निवासी मोहम्मद अफजल शेख पिता मोहम्मद लियाकत, ब्रिज विहार कॉलोनी, नर्मदा कॉन्वेंट स्कूल के पास, बड़वानी निवासी दर्शन पिता राधेश्याम तथा कोली मोहल्ला, ठीकरी, जिला बड़वानी निवासी चंदन पिता सुरेश वर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला करने की बात कबूल की है। कमिश्नर की फटकार के बाद हुई थी एफआईआर जानकारी के मुताबिक, हमले की रात पहले दोनों सिपाही नोबल अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे थे। इसके बाद दोनों को डीएनएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां विजयपाल को 8 और आशीष को 18 टांके आए थे। करीब 24 घंटे से अधिक समय तक कनाड़िया पुलिस ने मामले को दबाकर रखा। हालांकि, सोशल मीडिया पर संदेश वायरल होने के बाद कमिश्नर संतोष सिंह ने टीआई यादव को फटकार लगाई। इसके बाद एफआईआर दर्ज कर मामले में आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here