Homeमध्यप्रदेशबालाघाट में सराफा व्यापारी से बंदूक की नोक पर लूट:फायरिंग की, सिर...

बालाघाट में सराफा व्यापारी से बंदूक की नोक पर लूट:फायरिंग की, सिर में मारी लाठियां, 9 लाख के जेवर छीनकर भागे 2 बाइक सवार

बालाघाट जिले के लांजी थाना क्षेत्र में रविवार रात सराफा व्यापारी से बंदूक की नोक पर लूट की वारदात सामने आई है। लांजी-आमगांव रास्ते पर रात करीब 8 से 9 बजे के बीच कामना ज्वेलर्स के मालिक कपिल आसटकर को निशाना बनाया गया। लुटेरे सोने और चांदी के जेवरात से भरे दो थैले लूटकर भाग हो गए, जिनकी कीमत करीब 9 लाख रुपए बताई जा रही है। पीड़ित कपिल आसटकर ने बताया कि वह रोज की तरह अपनी दुकान बंद करके सोने-चांदी के कीमती जेवर दो थैलों में रखकर घर लौट रहे थे। जब वे अपने घर के पास एक मोड़ से गली की तरफ मुड़े, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए करीब आठ लुटेरों ने उनका रास्ता रोक लिया। कनपटी पर तानी बंदूक, सिर पर बरसाईं लाठियां कपिल आसटकर ने जब जेवरों से भरे थैले देने से मना किया और लुटेरे उन्हें छीन नहीं पाए, तो उन्होंने डराने के लिए बंदूक से फायरिंग कर दी। इसके बाद एक लुटेरे ने उनके सिर पर लाठी से 7-8 बार दे मारा, जिससे वे अपनी बाइक समेत जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद लुटेरे दोनों थैले छीनकर आमगांव रोड की तरफ भाग निकले। घायल सराफा व्यापारी को घरवाले तुरंत सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद गोंदिया रेफर कर दिया गया। अंधेरे का फायदा उठाकर भागे लुटेरे, पुलिस के लिए बड़ी चुनौती कपिल आसटकर की दुकान पुराने पंचायत दफ्तर के पास एक कॉम्प्लेक्स में है, जबकि उनका घर वहां से करीब 700 मीटर दूर कलार समाज के मंगल भवन के पास है। बताया जा रहा है कि घटना के समय इलाके की बिजली गुल थी, जिसका फायदा उठाकर लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। लांजी इलाके में किसी सराफा व्यापारी से लूट का यह पहला मामला है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और लुटेरों को दबोचना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here