Homeमध्यप्रदेशगुना के युवक अनुभव जैन की बड़ी उपलब्धि:साउथ एशियन यूनिवर्सिटी के बोर्ड...

गुना के युवक अनुभव जैन की बड़ी उपलब्धि:साउथ एशियन यूनिवर्सिटी के बोर्ड ऑफ स्ट्डीज में नियुक्ति; बोर्ड में इंडस्ट्री मेंबर नियुक्त

शहर के प्रतिभावान युवा अनुभव जैन ने राष्ट्रीय स्तर पर गुना जिले का गौरव बढ़ाया है। नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित साउथ एशियन यूनिवर्सिटी ने उन्हें फैकल्टी ऑफ इंटरडिसिप्लिनरी स्टडीज के बोर्ड ऑफ स्टडीज में इंडस्ट्री मेंबर (औद्योगिक सदस्य) के रूप में नामित किया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस बोर्ड में उनका कार्यकाल दो वर्ष की अवधि के लिए होगा। उल्लेखनीय है कि साउथ एशियन यूनिवर्सिटी सार्क देशों की सरकारों द्वारा स्थापित एक अग्रणी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय है। इस उच्च स्तरीय बोर्ड का मुख्य दायित्व संकाय के अकादमिक मानकों, आधुनिक पाठ्यक्रमों और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में विशेषज्ञ परामर्श एवं महत्वपूर्ण सुझाव देना है। इस बोर्ड में आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी दिल्ली, दिल्ली विश्वविद्यालय और आईसीएआर-आईएएसआरआई जैसे देश के बेहद प्रतिष्ठित संस्थानों के वरिष्ठ प्रोफेसरों और विशेषज्ञों को भी शामिल किया गया है। अनुभव जैन की प्रारंभिक से लेकर उच्च शिक्षा गुना में ही संपन्न हुई है। उन्होंने स्थानीय शासकीय स्नातकोत्तर (पीजी) कॉलेज से बायोटेक (बायोटेक्नोलॉजी) विषय में अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी। वर्तमान में वह पुणे में बहुराष्ट्रीय कंपनी टाटा एलेक्सी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अनुभव जैन को मिली इस अत्यंत महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय और अकादमिक जिम्मेदारी पर गुना के शिक्षाविदों, प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं और बधाइयां दी हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here