Homeमध्यप्रदेशमथुरा के व्यापारी को दिल्ली से खंडवा लाए किसान:अरबी खरीदी के 30...

मथुरा के व्यापारी को दिल्ली से खंडवा लाए किसान:अरबी खरीदी के 30 लाख बकाया थे, थाने में 5 लाख दिए; चेकबुक लेकर बेटे को बुलाया

खंडवा के किसानों ने मथुरा के एक व्यापारी को दिल्ली जाकर दबोच लिया। उसे पकड़कर रविवार को खंडवा के पंधाना थाने लाया गया। जहां उससे बकाया राशि वसूलने के लिए पहले FIR की धमकी दी, तब व्यापारी ने बेटे से 5 लाख रुपए किसानों के खाते में डलवाए और बचे 25 लाख रुपए के लिए बेटे को चेकबुक लेकर खंडवा बुलाया है। दरअसल, पंधाना क्षेत्र के करीब 25 अरबी उत्पादक किसानों ने स्थानीय व्यापारियों की मार्फत मथुरा के रहने वाले व्यापारी रमनसिंह को उपज बेची थी। उपज का करीब 30 लाख रुपए लंबे समय से रमनसिंह पर बकाया चल रहा था। उसने किसान और अरबी व्यापार से जुड़े लोगों से संपर्क तोड़ लिया था। इसके बाद कुछ किसानों ने रूपए लेने के हिम्मत जुटाई और व्यापारी रमनसिंह की तलाश में दिल्ली निकल गए। करीब चार दिन की मशक्कत के बाद रमनसिंह हाथ आया। पूरी राशि लौटाने का वादा किया
किसानों ने दिल्ली में बातचीत की बजाय रमनसिंह को ट्रेन में बैठाया और खंडवा के लिए निकल गए। उसे पंधाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान रमनसिंह ने पूरी बकाया राशि लौटाने का वादा किया। उसने बेटे को फोन 5 लाख रुपए किसानों के खाते में डलवाए। आश्वस्त किया कि बाकी की रकम वह महीनेभर के भीतर चुकता कर देगा। बदले में चेक देगा, इसलिए बेटे को मथुरा से चेकबुक लेकर खंडवा बुलाया है। ग्राम माकरला के किसान ताराचंद पटेल के 3 लाख 58 हजार रुपए बाकी थे। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here