Homeमध्यप्रदेशपुलिस भर्ती के फिजिकल में फेल युवक ने किया सुसाइड:3 महीने पहले...

पुलिस भर्ती के फिजिकल में फेल युवक ने किया सुसाइड:3 महीने पहले अनफिट होने से तनाव में था; भिंड में कमरे में फंदे पर मिला शव

भिंड जिले के फूप थाना इलाके में रविवार को एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान रानी बिरगवां गांव निवासी 22 वर्षीय अजय बघेल के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में खुदकुशी का कारण डिप्रेशन सामने आया है। शनिवार रात अजय परिवार के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने गया था। रविवार सुबह काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आया। परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद रोशनदान से झांककर देखने पर अजय फंदे पर लटका दिखाई दिया। परिजनों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। भर्ती प्रक्रिया से बाहर होने पर था निराश
परिजनों के अनुसार, अजय लंबे समय से पुलिस में जाने की तैयारी कर रहा था। लगभग तीन महीने पहले वह भर्ती प्रक्रिया में शामिल भी हुआ था। हालांकि, फिजिकल टेस्ट में उसे अनफिट घोषित कर दिया गया। इसी के बाद से वह काफी निराश और मानसिक तनाव में रहने लगा था। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर जिला अस्पताल भिजवाया। वहां पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here