Homeमध्यप्रदेशमिर्जापुर में सड़क हादसे में मीडियाकर्मी और पत्नी की मौत:काशी विश्वनाथ दर्शन...

मिर्जापुर में सड़क हादसे में मीडियाकर्मी और पत्नी की मौत:काशी विश्वनाथ दर्शन से लौटते समय आर्टिगा ट्रक से टकराई, 4 घायल

मिर्जापुर में रविवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। मृतक मध्य प्रदेश में मीडियाकर्मी थे और अपने परिवार के साथ काशी विश्वनाथ के दर्शन कर लौट रहे थे। यह दुर्घटना तब हुई जब चालक को झपकी आने के कारण तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में कार चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, कार में सवार दो मासूम बच्चे सुरक्षित बच गए। पुलिस के अनुसार, यह घटना रात करीब 2 बजे हनुमना जाने वाली लेन में हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गैस कटर की मदद से कार में फंसे शवों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह घटना ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र में हुई। मृतक और घायलों के नाम मृतकों की पहचान सतना के कटनी निवासी विकास (35) और उनकी पत्नी सोनम (31) के रूप में हुई है। वे अपने बेटों शिवांश (4) और रुद्र (डेढ़ साल) के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए गए थे और किराए की अर्टिगा कार से लौट रहे थे। घायलों में चालक हीरालाल (23), हिमांशु ताम्रकार (27), सक्षम ताम्रकार (17) और राधा (40) शामिल हैं, जो सभी सतना के निवासी हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। कार में सोए, अस्पताल में खुली नींद मृतक विकास के साले सक्षम ने घटना के बारे में बताया। वे रात करीब 10 बजे वाराणसी से चले थे और रात 12 बजे सिंह ढाबा पर भोजन किया। थोड़ी देर आराम करने के बाद वे आगे के लिए रवाना हुए। सक्षम ने बताया कि इसके 15-20 मिनट बाद उन्हें नींद आ गई और जब होश आया तो वह अस्पताल में घायल अवस्था में थे। लालगंज के क्षेत्राधिकारी और ड्रमंडगंज के प्रभारी निरीक्षक भी घटनास्थल पर मौजूद रहे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और कार को अपने कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक की तलाश जारी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here