Homeमध्यप्रदेशखेत में काम कर रहे किसान पर गिरी बिजली:मौके पर मौत, साथी...

खेत में काम कर रहे किसान पर गिरी बिजली:मौके पर मौत, साथी सुरक्षित; मंडीदीप में खेत में काम कर रहे थे

मंडीदीप के सतलापुर थाना क्षेत्र के सिमराई गांव में शनिवार शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय दिनेश मांझी के रूप में हुई है। दिनेश मूल रूप से हरदा जिले का निवासी था, जो वर्तमान में सिमराई गांव में रहकर खेती-किसानी का काम करता था। तेज गर्जना के साथ गिरी बिजली, पास खड़ा साथी सुरक्षित प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार शाम करीब 5 बजे दिनेश अपने खेत में कृषि कार्य निपटा रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान में घने बादल छा गए। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, तेज गर्जना के साथ दिनेश के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली का झटका इतना जोरदार था कि दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुखद बात यह रही कि कुछ ही दूरी पर उसके साथ काम कर रहा दूसरा साथी इस हादसे में पूरी तरह सुरक्षित बच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा खेत में मौजूद अन्य ग्रामीणों ने तुरंत इस घटना की सूचना सतलापुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवा दिया है। परिजनों को मिलेगी 4 लाख की अनुग्रह राशि तहसीलदार हेमंत शर्मा ने बताया कि प्राकृतिक आपदा के कारण हुई इस दुखद मृत्यु पर शासन के नियमानुसार मृतक के परिवार को आरबीसी 6-4 (राजस्व पुस्तक परिपत्र) के तहत आर्थिक मदद दी जाएगी। मध्य प्रदेश शासन के प्रावधानों के अनुसार, आकाशीय बिजली से मृत्यु होने पर पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की जाती है। स्थानीय प्रशासन ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए आश्वासन दिया है कि जल्द ही सहायता राशि का प्रकरण तैयार कर भुगतान की कार्रवाई की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here