Homeमध्यप्रदेशपूर्व मंत्री से अफसर ने कहा- तमीज से बोलिए:भाजपा के पोस्टर हटवाए,...

पूर्व मंत्री से अफसर ने कहा- तमीज से बोलिए:भाजपा के पोस्टर हटवाए, दिग्विजय ने शाबाशी दी; धान के खेत में उतरे शिवराज

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। पूर्व मंत्री और तहसीलदार के बीच हो गई हॉट टॉक उमरिया जिले के मानपुर में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल और तहसीलदार के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। तहसीलदार जब पूर्व मंत्री की ओर देख रहे थे तो कमलेश्वर पटेल ने कहा- आंख मत दिखाइए। इस पर तहसीलदार ने भी जवाब दिया- आप भी तमीज से बात कीजिए। इसके बाद पूर्व मंत्री के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी और तहसीलदार से बहस करने लगे। इस दौरान तहसीलदार ने कहा- आप तो मुझे धमका रहे हैं। इस पर कार्यकर्ताओं ने अधिकारी पर ही धमकाने का आरोप लगा दिया। दरअसल, कांग्रेस किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर रही थी। प्रदर्शनकारी कलेक्टर को मौके पर बुलाने और उन्हें ही ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़े थे। इसी बीच तहसीलदार उन्हें समझाने पहुंचे, लेकिन बातचीत के दौरान माहौल गरमा गया। कांग्रेस नेताओं को करीब छह घंटे तक इंतजार करना पड़ा, लेकिन कलेक्टर नहीं आए। आखिरकार अपर कलेक्टर मौके पर पहुंचे, उन्होंने कांग्रेस नेताओं की बात सुनी और ज्ञापन लिया। इसके बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त हुआ। भाजपा के पोस्टर हटवाए, दिग्विजय ने दी शाबाशी रतलाम में एक सरकारी कार्यक्रम से भाजपा नेताओं के पोस्टर हटवाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शाबाशी दी है। दरअसल, 20 जून को रतलाम की कृषि उपज मंडी में कृषि विभाग ने प्राकृतिक खेती पर एक कार्यशाला आयोजित की थी। कार्यक्रम स्थल पर भाजपा किसान मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा के अन्य नेताओं के फोटो वाले बैनर-पोस्टर लगा दिए गए थे। इसे देखकर कांग्रेस नेताओं ने विरोध जताया। उन्होंने सरकारी कार्यक्रम के राजनीतिकरण का आरोप लगाते हुए बैनर-पोस्टर हटाने की मांग की और वहीं धरना देकर नारेबाजी शुरू कर दी। विरोध बढ़ता देख अधिकारियों ने कार्यक्रम के दौरान ही भाजपा नेताओं के फोटो वाले बैनर-पोस्टर हटवा दिए। शिवराज का खेत में उतरकर धरती बचाने का संदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक बार फिर अलग अंदाज देखने को मिला। वे धान के खेत में उतरे और वहीं से किसानों को खेत बचाने का संदेश दिया। शिवराज सिंह चौहान उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पहुंचे थे। यहां उन्होंने खेत में धान की रोपाई की। इसके बाद पानी से भरे खेत में खड़े होकर कहा कि केमिकल और रासायनिक उर्वरकों का अत्यधिक इस्तेमाल धरती को बर्बाद कर देगा। अगर यही स्थिति रही तो आने वाली पीढ़ियां फसल के लिए तरस जाएंगी। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे अपने खेतों में हरित खाद और गोबर की खाद का अधिक से अधिक उपयोग करें। साथ ही कहा कि सभी किसान अपने खेतों और मिट्टी को बचाने का संकल्प लें। और अब अंदर की बात.. संगठन के कार्यक्रम में ही नहीं आए मंडल अध्यक्ष सत्ताधारी दल ने हाल ही में राजधानी में अपने एक संस्थापक नेता का बलिदान दिवस मनाया। लेकिन इस कार्यक्रम में पार्टी के कई मंडल अध्यक्ष ही नहीं पहुंचे। इसके बाद संगठन की ओर से उन्हें एक पत्र जारी किया गया। पत्र में बताया गया कि वे कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे और आगे से संगठन के कार्यक्रमों में अनिवार्य रूप से शामिल होने की नसीहत भी दी गई। दिलचस्प बात यह है कि पत्र में किसी मंडल अध्यक्ष का नाम नहीं लिखा गया। उसमें सिर्फ ‘मंडल अध्यक्ष जी’ संबोधित किया गया है। अब पार्टी के भीतर इस पत्र को लेकर चर्चा है। कोई इसे संगठन की नसीहत मान रहा है, तो कोई इसे भविष्य के लिए चेतावनी। इनपुट सहयोग – शैलेंद्र चतुर्वेदी (उमरिया), केके शर्मा (रतलाम), विजय सिंह बघेल (भोपाल)। ये भी पढ़ें… दवा की जगह दारू, अस्पताल में मरीज ने छलकाए जाम: ‘आजादी’ पर भाजपा सांसद का ज्ञान सागर के जिला अस्पताल में गजब ही हो गया। यहां भर्ती एक मरीज ने वार्ड के अंदर ही खुलेआम शराब पी डाली। इसका वीडियो सामने आने के बाद सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था फिर सवालों के घेरे में है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here