Homeमध्यप्रदेशMLA रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक पुत्र से मारपीट:भोपाल में आरोपियों...

MLA रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक पुत्र से मारपीट:भोपाल में आरोपियों की मां बोली- बदला लेने थाने के अंदर बेटों को बेल्ट से पीटा

भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित विधायक विश्राम गृह (एमएलए रेस्ट हाउस) के बाहर बुधवार देर रात कार की मामूली टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदल गया। कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर की शिकायत पर पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपियों के मां ने विधायक पुत्र और उसके साथियों पर थाने के अंदर भी मारपीट करने का आरोप लगाया है। गिरफ्तार युवकों की मां उषा यादव का आरोप है कि विवाद के दौरान उनके बेटों के साथ मारपीट की गई। उनका दावा है कि पुलिस सभी युवकों को थाने ले गई, जहां विधायक पुत्र देवराज सिंह गुर्जर और उनके साथियों ने उनके बेटों को बेल्ट से पीटा। मारपीट में तीन सगे भाई घायल उषा यादव के मुताबिक, घटना में तीन सगे भाई घायल हुए हैं। परिवार का आरोप है कि उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और घटनास्थल व थाने के सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की है। मारपीट के बाद की तस्वीरें देखिए विधायक पुत्र की शिकायत पर 4 गिरफ्तार अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने देवराज सिंह गुर्जर की शिकायत पर चार युवकों के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पांच अन्य युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विधायक पुत्र बोले- युवक शराब पीकर हंगामा कर रहे थे देवराज सिंह गुर्जर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने आवास की बालकनी में थे। इसी दौरान कुछ युवक एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। उन्हें वहां से हटने के लिए कहने पर युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अभद्रता की। उनके मुताबिक युवकों ने छीना-झपटी का भी प्रयास किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। कार टकराने के बाद शुरू हुआ विवाद पुलिस के अनुसार, यादवपुरा निवासी रोहन यादव अपने ममेरे भाई हनी के साथ कार से एमएलए रेस्ट हाउस पहुंचा था। इसी दौरान उसकी कार वहां खड़ी दूसरी कार से हल्के से टकरा गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। पुलिस कर रही CCTV फुटेज की जांच घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच में घटनास्थल और अन्य उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here