Homeमध्यप्रदेश'प्रिंसिपल ने महिला टीचर के प्राइवेट पार्ट्स पर मुक्के मारे':रोते हुए शिक्षिका...

‘प्रिंसिपल ने महिला टीचर के प्राइवेट पार्ट्स पर मुक्के मारे’:रोते हुए शिक्षिका बोली- मुंह-सीने पर वार, कपड़े फाड़े; लहूलुहान होकर जमीन पर गिरी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित शासकीय कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य आदर्श पंडित पर महिला टीचर को पीटने के आरोप लगे हैं। एमएड प्रशिक्षण ले रही शिक्षिका का आरोप है कि कॉलेज परिसर में प्राचार्य ने पीटा। मुंह, सीने और प्राइवेट पार्ट्स पर मुक्के मारे। बाल खींचे और कपड़े फाड़ने की कोशिश की। वारदात के दौरान शिक्षिका घायल होकर जमीन पर गिर गईं। वह दर्द से तड़पती रहीं।हमले से मुंह से खून निकल रहा था। डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। घटना के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शिक्षिका रोती हुई और घायल नजर आ रही हैं। प्राचार्य के खिलाफ SP कार्यालय में शिकायत घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। मंगलवार शाम शिक्षिका अपने पति के साथ पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचीं। लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि थाने में केवल मारपीट का मामला दर्ज किया गया, जबकि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। ग्वालियर SP ने फाइल हजीरा थाना प्रभारी को भेज दी है। ऑनलाइन अटेंडेंस को लेकर विवाद शिक्षिका ने शिकायत में बताया कि वह शासन के निर्देशानुसार ऑनलाइन अटेंडेंस लगा रही थीं। उनके अनुसार, ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के स्पष्ट निर्देश हैं, लेकिन प्रभारी प्राचार्य रजिस्टर में अटेंडेंस दर्ज कराने का दबाव बनाते थे। कोर्ट के आदेश के बाद मिली थी ट्रेनिंग शिक्षिका मुरैना जिले में माध्यमिक शिक्षक हैं। एमएड डिग्री के लिए उन्हें प्रशिक्षण लेना था, लेकिन कॉलेज प्रबंधन ने प्रशिक्षण देने से मना कर दिया था। इसके बाद उन्होंने अदालत का रुख किया। कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें उसी कॉलेज में प्रशिक्षण की अनुमति मिली। इसी वजह से प्रभारी प्राचार्य नाराज हो गया। शिक्षिका का आरोप- अपशब्द बोले और मारपीट की शिक्षिका ने शिकायत में आरोप लगाया कि प्रभारी प्राचार्य ने अपशब्द कहे और धमकाया। उनके अनुसार, मुंह, सीने और प्राइवेट पार्ट्स पर मुक्के मारे गए, बाल खींचे गए। लातों से मारपीट की गई। कपड़े फाड़ने की कोशिश भी की गई। इससे उन्हें चोटें आईं और वह जमीन पर गिर गईं। वीडियो में घायल दिखीं शिक्षिका घटना के बाद सामने आए वीडियो में शिक्षिका रोती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में उनके मुंह से खून निकलता नजर आ रहा है। वह जमीन पर बैठी या गिरी हुई अवस्था में दिखती हैं। हालांकि वीडियो में केवल घटना के बाद की स्थिति दिखाई देती है। 112 पर कॉल कर बुलाई पुलिस शिक्षिका के अनुसार, घटना के बाद उन्होंने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें थाने ले गई। उनका आरोप है कि पुलिस ने केवल मारपीट का मामला दर्ज किया, जबकि उन्होंने पूरी घटना की जानकारी दी थी। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है। भेदभावपूर्ण व्यवहार का भी आरोप पीड़िता का कहना है कि कोर्ट के आदेश के बाद प्रशिक्षण शुरू होने के बावजूद उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया गया और विभिन्न स्तरों पर दबाव बनाया गया। प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ महिला उत्पीड़न से जुड़े कुछ मामले पहले से लंबित हैं। शिकायत के बाद प्रभारी प्राचार्य का फोन बंद वहीं महिला के आरोपों पर दैनिक भास्कर की टीम ने शासकीय कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य आदर्श पंडित से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन महिला की शिकायत के बाद से ही उनका नंबर लगातार बंद आ रहा है। CSP बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई CSP नागेंद्र सिंह सिकरवार ने कहा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल मामला जांच के दायरे में है और आरोपों पर संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आना बाकी है। ……………………………………. यह खबर भी पढ़ें जबलपुर एसपी ऑफिस में भिड़ीं महिलाएं, एक दूसरे को पटका-पीटा जबलपुर एसपी ऑफिस में दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। एक-दूसरे को जमीन पर पटक दिया। धक्कामुक्की की, बाल पकड़कर खींचे। खूब गालियां दीं। नाखून से खरोंच लगने पर एक महिला के गाल से खून भी निकल आया। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here