Homeमध्यप्रदेशएमपी में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति घोषित:106 सदस्य बनाए, इस बार विशेष...

एमपी में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति घोषित:106 सदस्य बनाए, इस बार विशेष आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति नहीं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। इस बार प्रदेश कार्यसमिति में 106 सदस्यों को शामिल किया गया है। इसके अलावा 41 नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। वहीं भाजपा ने फिलहाल विशेष आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति नहीं की है। प्रदेश कार्यसमिति में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा को शामिल किया गया है। इसके अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके और सावित्री ठाकुर को भी कार्यसमिति में जगह मिली है। मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रियों में कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल, राकेश सिंह, संपतिया उइके, विजय शाह, इंदर सिंह परमार, उदय प्रताप सिंह, तुलसीराम सिलावट, एदल सिंह कंसाना, निर्मला भूरिया, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, नारायण सिंह कुशवाह, चेतन कश्यप और कृष्णा गौर को कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। खबर अपडेट की जा रही है…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here