इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए लोग अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचा रहे हैं और कई मामलों में त्वरित कार्रवाई भी देखने को मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड 41 के पार्षद प्रणव मंडल बने आज के “पब्लिक स्टार”
वार्ड 41 से जगह-जगह कचरे के ढेर लगने की समस्या पोस्ट हुई थी। इन शिकायतों पर वार्ड के पार्षद और आज के ‘पब्लिक स्टार’ प्रणव मंडल ने संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित अमले से बात कर मित्र बंधु और उसके आउटर क्षेत्र में सफाई कराई, जिससे रहवासियों को गंदगी और दुर्गंध से राहत मिली। आमजन की समस्याओं का हो रहा समाधान… वार्ड 67: पेड़ के गिरने का था डर, हुई छंटाई वार्ड 67 के निवासी अनिल कुमार इसासरे ने “भास्कर समाधान” पर समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि कॉलोनी में ऐसे पेड़ हैं, जिनकी ऊंचाई 50 फीट से अधिक है। यदि इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंधी में इनके गिरने से दुर्घटना हो सकती है। मामले में वार्ड 67 की पार्षद प्रिया बंटी दांगी ने संज्ञान लिया। उन्होंने पेड़ों की छंटाई कराई। इसकी पुष्टि भी उन्होंने स्वयं की। बंद स्ट्रीट लाइट, जर्जर आंगनबाड़ी और गंदगी से इंदौर के रहवासी परेशान वार्ड 76: चैम्बर चोक, गंदा पानी सड़कों पर
वार्ड 76 के निवासी रोशन ने “भास्कर समाधान” पर समस्या पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि धाम किराना स्टोर के पास स्थित गली में काफी गंदगी रहती है। चैम्बर की सफाई लंबे समय से नहीं हुई है, जिस वजह से गंदगी रोड पर बह रही है। इससे रहवासियों को काफी समस्या हो रही है। वार्ड 56: मंडी में स्थित सार्वजनिक शौचालय के बुरे हाल
वार्ड 56 के निवासी आनंद ने सार्वजनिक शौचालय से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि गंदगी इतनी ज्यादा है कि वॉशरूम इस्तेमाल करना तो दूर, कोई अंदर जा भी नहीं सकता। इतना ही नहीं, आसपास से गुजरना तक मुश्किल हो गया है। यदि जल्द सफाई नहीं हुई तो बारिश में यह गंदगी बहकर बाहर मंडी में आएगी। वार्ड 29: एक तरफ की रोड धंसी, अटकी कार
वार्ड 29 निवासी नमन ने सड़क से जुड़ी समस्या पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि कुछ दिन पहले स्कीम 74 में स्थित दूरसंचार कॉलोनी में ड्रेनेज लाइन डालने का कार्य किया गया था। इसके बाद रोड को सही तरीके से समतल नहीं किया गया। यही कारण रहा कि बारिश होने के बाद सड़क का एक हिस्सा धंस गया। अब आए दिन इसमें वाहन फंस जाते हैं। वार्ड 37: न्याय नगर एक्सटेंशन रोड में जलभराव वार्ड 37 के निवासी प्रकाश चौहान ने जलभराव की समस्या पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि अभी बारिश नहीं हुई है, इसके बावजूद भी न्याय नगर एक्सटेंशन में अग्रवाल शोरूम के सामने वाली रोड के बुरे हाल हैं। स्थिति यह है कि अब इस रोड से पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया है। इस समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।
