कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने इंदौर में बड़ा फेरबदल कर दिया। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को पद से हटा दिया गया। चिंटू की जगह पार्षद सोनिला मिमरोट को नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं चिंटू अब सिर्फ शहर कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर ही रहेंगे। चिंटू को पद से हटाने के आदेश पीसीसी प्रमुख जीतू पटवारी ने सोमवार को जारी किए। चिंटू चौकसे शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी निभा रहे थे। दो पदों की जिम्मेदारी उन पर थी। वार्ड 45 से पार्षद हैं सोनिला मिमरोट कांग्रेस पार्षद सोनिला मिमरोट वार्ड 45 से कांग्रेस की पार्षद हैं। शहर में होने वाले कई विरोध प्रदर्शन में वह शामिल होती आई हैं और निगम बजट में भी अपनी बात मजबूती से रखती आई हैं। उन्होंने बताया कि बड़ी जिम्मेदारी मिली है। चिंटू चौकसे ने अपनी जिम्मेदारी बांटी है हमारे साथ। वर्तमान समय में विपक्ष की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि इंदौर की समस्याओं को बेहतर तरीके से सरकार के सामने रख सकें और समस्याओं का हल करा सकें ये बड़ा चैलेंज है। काफी वक्त से संभाल रहे थे दो दायित्व बता दें कि चिंटू चौकसे पिछले काफी समय से नगर निगम नेताप्रतिपक्ष और शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सोमवार रात को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लेटर जारी किया गया। जिसमें प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के अनुमोदन के बाद नगर पालिका निगम इंदौर में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे के स्थान पर सोनिला मिमरोट को नगर पालिक निगम इंदौर में नेताप्रतिपक्ष नियुक्त किया गया है। ये खबर भी पढ़ें… दैनिक भास्कर वार्ड टॉक- पार्षद चिंटू चौकसे से सीधी बात दौर के हर वार्ड में क्या सच में विकास हो रहा है। जनता उसे कैसे देखती है। इसी का जवाब तलाशने के लिए दैनिक भास्कर ने खास सीरीज ‘वार्ड टॉक’ शुरू किया है। इस सीरीज में हम हर वार्ड के पार्षद के दावों के साथ जनता की राय, अधूरे काम और आगे की जरूरतों को सामने रखेंगे। आज एपिसोड में हम पहुंचे हैं वार्ड 21, जहां से पार्षद हैं चिंटू चौकसे। यहां क्या काम पूरे हुए, क्या बाकी हैं।पूरी खबर पढ़ें
