मध्य प्रदेश के दतिया जिले में रविवार को एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई के सामने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फायरिंग के बाद वह करीब 6 फीट दूर जाकर नाली में गिर गया। भेजा बाहर आ गया है। मामला सेवढ़ा के रसूलपुरा गांव का है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान जसराम गुर्जर (55) के रूप में हुई है। उसे शराब पीने की लत थी। वह अक्सर नशे की हालत में घर पर विवाद करता था। रविवार दोपहर भी किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों से कहासुनी हो गई थी। वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए… 315 बोर की लाइसेंसी रायफल से की फायरिंग परिजन के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर घरवालों और उसके बड़े भाई ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। परिवार के लोग उसे शांत कराने का प्रयास करते रहे। इसके बाद जसराम अपनी 315 बोर की लाइसेंसी रायफल लेकर घर से बाहर निकल आया। हथियार देखकर परिजन घबरा गए और उसे रोकने लगे। परिवार के लोगों ने उसे समझाने और पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। जसराम ने रायफल सिर पर टिकाकर ट्रिगर दबा दिया। गोली लगते ही वह करीब 6 फीट दूर जाकर नाली में गिर पड़ा। गोली लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी घटना इतनी अचानक हुई कि मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। गोली लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एसडीओपी बोले- शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया एसडीओपी अजय चनाना ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। 315 बोर की लाइसेंसी रायफल जब्त कर ली गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस परिजन और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज कर रही है। उन्होंने बताया- जसराम गुर्जर शराब के नशे में मोहल्ले में उत्पात मचा रहा था। बड़े भाई संतोष गुर्जर ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह नाराज हो गया। अपने भाई से कहा, अगर तुम्हें मुझसे दिक्कत है, तो मैं खुद को खत्म कर लेता हूं। इसके बाद उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। जसराम गुर्जर तीन भाइयों में मंझला था जसराम गुर्जर तीन भाइयों में मंझला था। उसके बड़े भाई का नाम संतोष गुर्जर और छोटे भाई का नाम अरविंद गुर्जर है। उनके पिता का नाम मथुरा गुर्जर है। घटना में इस्तेमाल की गई बंदूक जसराम गुर्जर के नाम पर लाइसेंसी थी। उन्होंने बताया कि जसराम भिंड जिले की एक निजी खदान में कार्यरत था। लंबे समय से वहां काम कर रहा था। वह समय-समय पर गांव आता-जाता रहता था। घर में आए दिन विवाद करता था। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। ……………………………… यह खबर भी पढ़ें दात में कार में बैठे 4 दोस्तों पर 15 राउंड फायरिंग दतिया की सिद्धार्थ कॉलोनी में कार सवार युवकों पर 10 से 15 राउंड फायरिंग कर दी गई। हमले में 24 वर्षीय विशाल कुशवाहा के सिर और सीने में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त रोहित यादव घायल हो गया। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पढ़ें पूरी खबर…
