महाराष्ट्र के परभणी जिले में यशवाड़ी देवस्थान में हनुमान मंदिर के हॉल की छत गिर गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां मंदिर के ठीक सामने सभामंडप बनाने का काम चल रहा था। दोपहर के समय लोग प्रसाद ले रहे थे। अचानक मंदिर का स्ट्रक्चर भरभराकर गिर पड़ा। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। जिसमें दोपहर 3 बजे का समय लिखा है। हादसे के बाद सभा मंडप के मलबे से 6 शव निकाले जा चुके हैं। करीब 30-40 लोग घायल हुए हैं। वहीं 10 लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। शनिवार होने के कारण मंदिर में भीड़ ज्यादा थी। लोग कीर्तन और महाप्रसाद लेने के लिए लाइन लगाकर खड़े हुए थे। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। हादसे की तस्वीरें… मंडप में मौजूद लोगों ने हटाया मलबा रिपोर्ट्स के मुताबिक परभणी के हनुमान मंदिर के ठीक सामने सभा मंडप का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी सभा मंडप की छत अचानक ढह गई। मलबा, रॉड समेत पत्थर गिरते ही अफरा-तफरी मच गई। के समय दर्शन के लिए आए लोग मलबे के नीचे दब गए। रेस्क्यू के लिए पहुंची जिला प्रशासन की टीमों ने करीब 10 घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।
