ऋषिकेश में 4 पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई है। ये सभी लोग अलग-अलग जगहों से गंगा स्नान करने आए थे। SDRF ने सभी के शव बरामद कर उनकी पहचान कर ली है। इनमें से तीन के शव पशुलोक बैराज के चैनल से निकाले गए। मृतकों की पहचान दिल्ली से आए कपल मनीष आर्य (30) और उनकी पत्नी जानकी (28), मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले शैलेंद्र गुर्जर (30), और यूपी के गौतम बुद्ध नगर के रहने वाले शौर्य नागर (20) के तौर पर हुई है। इनमें दिल्ली से आया कपल रविवार (14 जून) को चंद्रेश्वर नगर क्षेत्र में स्थित गंगा घाट पर स्नान के दौरान बह गया था। मंगलवार (16 जून) को जानकी का शव मिला था और शुक्रवार (19 जून) को मनीष आर्य का शव मिला, जिनकी अब पहचान हो पाई है। वहीं, मध्य प्रदेश और यूपी के रहने वाले युवकों के शव शुक्रवार को मिले। शैलेंद्र गुर्जर की दो महीने बाद शादी होनी थी। तस्वीरें देखिए- सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए खबर… 1. दिल्ली के कपल के साथ हुआ हादसा, बचाने आए युवक की मौत- दिल्ली के उत्तम नगर (जय विहार, नांगली) के रहने वाले मनीष आर्य (30) अपनी पत्नी जानकी (28) और कुछ साथियों के साथ ऋषिकेश घूमने आए थे। रविवार (14 जून) को चंद्रेश्वर घाट पर गंगा स्नान के दौरान यह कपल अचानक पानी के तेज बहाव और गहराई की चपेट में आकर बह गया। कपल को बहता देख उनके एक साथी शैलेंद्र गुर्जर (30), जो मूल रूप से ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के रहने वाले थे, ने उन्हें बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। वह खुद भी तेज बहाव में फंस गए और डूब गए। शैलेंद्र की दो महीने बाद शादी होने वाली थी। 2. साईं घाट पर यूपी के युवक की डूबने से मौत- एक दूसरी घटना में, उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर (बिसरख जलालपुर) का रहने वाला 20 वर्षीय युवक शौर्य नागर अपने 7 दोस्तों के साथ ऋषिकेश आया था। मुनिकीरेती क्षेत्र के साईं घाट पर सुबह स्नान के दौरान वह गंगा में तैरने का प्रयास करने लगा, लेकिन तेज बहाव के कारण देखते ही देखते नदी में डूब गया। 3. SDRF ने निकाले शव- घटना की सूचना मिलने के बाद से ही SDRF के डीप डाइवर्स आधुनिक उपकरणों के साथ लगातार सर्च अभियान चला रहे थे। मंगलवार (16 जून) को टीम ने सबसे पहले बैराज से मनीष की पत्नी जानकी (28) का शव बरामद किया था। लगातार जारी खोजबीन के दौरान शुक्रवार (19 जून) को SDRF की टीम को पशुलोक बैराज के चैनल में तीन और शव दिखाई दिए। टीम ने चैन मशीन की सहायता से अत्यंत सावधानी से तीनों शवों को बाहर निकाला। 4. मृतकों की हुई शिनाख्त परिजनों को मौके पर बुलाकर जब शवों की शिनाख्त कराई गई, तो उनकी पहचान इस प्रकार हुई- शिनाख्त की कार्रवाई पूरी होने के बाद SDRF ने शवों को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। —————————- ये खबर भी पढ़ें… उत्तराखंड में जिम करते समय कॉन्स्टेबल की मौत: एक्साइज करते समय नीचे गिरे; 5 मिनट पहले शुरू किया था वर्कआउट उत्तराखंड में जिम करते समय पुलिस के SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) के कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। एक्साइज करते समय वे अचानक नीचे गिर गए। तभी वहां मौजूद उनके दोस्त उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। (पढ़ें पूरी खबर)
