Homeमध्यप्रदेशरतलाम में बारिश, इंदौर-ग्वालियर समेत 22 जिलों में अलर्ट:2 सिस्टम के असर...

रतलाम में बारिश, इंदौर-ग्वालियर समेत 22 जिलों में अलर्ट:2 सिस्टम के असर से एमपी में बदलेगा मौसम; उज्जैन-गुना भी भीगेंगे

मध्य प्रदेश के 22 जिलों में बुधवार को आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट है। इनमें इंदौर, ग्वालियर-उज्जैन भी शामिल हैं। रतलाम जिले के अलग-अलग इलाकों में मंगलवार रात बारिश हुई है। 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से मौसम बदलेगा। गुरुवार को भी ग्वालियर-चंबल में बारिश होने का अनुमान है। बुधवार को जिन जिलों में बारिश होने के आसार है, उनमें इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, धार, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर शामिल हैं। भोपाल, बड़वानी, खरगोन, देवास, सीहोर, विदिशा, सागर, दमोह, पन्ना और सतना में बादल छाए रह सकते हैं। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मौसम बदलेगा। बुधवार को ज्यादा जिलों में असर देखने को मिलेगा। इस वजह से न्यूनतम तापमान में फिलहाल बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। गुरुवार को भी दिखेगा सिस्टम का असर मौसम विभाग की माने तो गुरुवार को भी सिस्टम का असर देखने को मिलेगा। ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद सिस्टम कमजोर होगा। इस वजह से कहीं भी बारिश या गरज-चमक का अलर्ट नहीं है। फरवरी में तीसरी बार बदलेगा मौसम फरवरी के शुरुआत में ही प्रदेश में दो बार ओले, बारिश और आंधी का दौर रह चुका है। इससे फसलों को खासा नुकसान हुआ था। इसके बाद सरकार ने प्रभावित फसलों का सर्वे भी कराया था। 18 फरवरी से तीसरी बार प्रदेश भीगेगा। अब रात में ही सर्दी का दौर वर्तमान में प्रदेश में हल्की सर्दी का दौर ही जारी रहेगा। रात और सुबह के समय सर्दी रहेगी। ज्यादातर शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से ऊपर ही रहेगा। वहीं, रात में 30 डिग्री के पार पहुंच सकता है। अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम कटनी का करौंदी सबसे ठंडा, भोपाल में 14 डिग्री पार तापमान नए सिस्टम के असर से पहले प्रदेश में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोमवार-मंगलवार की रात में कटनी का करौंदी सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। शहडोल के कल्याणपुर में 8.1 डिग्री, पचमढ़ी में 8.8 डिग्री और रीवा में तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चित्रकूट, उमरिया, मंडला में तापमान 11 डिग्री से नीचे रहा। 5 बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 14 डिग्री, इंदौर में 16.8 डिग्री, ग्वालियर में 13 डिग्री, उज्जैन में 16.2 डिग्री और जबलपुर में पारा 13.1 डिग्री पहुंच गया। इधर, दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। मंगलवार को प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री या इससे अधिक ही रहा। MP के पांच बड़े शहरों में फरवरी का मौसम… भोपाल में रातें ठंडी रहती हैं, दिन गर्म भोपाल में रातें ठंडी रहती हैं, जबकि दिन गर्म। वर्ष 2014 से 2024 के बीच 4 साल दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया था। रात में 7 साल पारा 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। इस बार फरवरी में दिन का तापमान 30 डिग्री के पार है। इंदौर में बारिश का ट्रेंड नहीं फरवरी में इंदौर में बारिश होने का ट्रेंड नहीं है। 2014 और 2015 में बूंदाबांदी जरूर हुई थी। दूसरी ओर दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार ही रहता है। 2019 में तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया था। यहां रात में पारा 10 डिग्री के नीचे रहता है। ग्वालियर में कड़ाके की ठंड ग्वालियर में कड़ाके की ठंड का ट्रेंड रहता है। इसकी वजह यहां सीधे उत्तरी हवाएं आना है। 4 फरवरी 2018 की रात में न्यूनतम पारा रिकॉर्ड 1.9 डिग्री दर्ज किया गया था। साल 2019, 2022 और 2023 में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री से नीचे ही रहा। पिछले साल ग्वालियर में बारिश भी हुई थी। इस बार यहां फरवरी के पहले ही दिन बारिश का दौर रहा है। जबलपुर में भी बदला रहता है मौसम जबलपुर में भी मौसम बदला रहता है। फरवरी के दूसरे सप्ताह के बाद दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रहता है, जबकि रात में तापमान न्यूनतम 11 डिग्री के आसपास रहता है। यहां फरवरी में बारिश का भी ट्रेंड है। 10 में से 6 साल यहां बारिश हो चुकी है। उज्जैन में गर्मी, बारिश और ठंड का दौर उज्जैन में गर्मी और ठंड के साथ बारिश भी होती है। दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार ही रहता है, जबकि रात में न्यूनतम पारा 10 डिग्री से कम दर्ज किया जाता है। उज्जैन में फरवरी महीने में बारिश का ट्रेंड कम ही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here