सागर में एक नकाबपोश किशोर चाकू की नोंक पर नाबालिग लड़की को अपने साथ ले गया। उसने नाबालिग को बचाने की कोशिश कर रहे परिजन पर चाकू से हमला किया। जान से मारने की धमकी भी की। फिर लड़की को साथ लेकर चला गया। हमले में एक महिला परिजन घायल हुई है। वारदात मकरोनिया थाना इलाके के बड़तूमा में सोमवार रात की है। इसका सीसीटीवी फुटेज मंगलवार को सामने आया। मकरोनिया पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देखिए, 3 तस्वीरें… सभी पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा ने कहा- सीसीटीवी फुटेज के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। आरोपी और नाबालिग की तलाश कर रहे हैं। ये खबर भी पढ़ें… 22 साल की मां, 3 माह की बच्ची का अपहरण शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती और उसकी तीन माह की बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। युवती के लिव-इन पार्टनर ने अपने 8 से 10 साथियों के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी हथियार लेकर घर में घुसे और परिजन से मारपीट कर मां-बेटी को जबरन कार में डालकर ले गए। पढ़ें पूरी खबर…
