Homeमध्यप्रदेशराजा की मां बोलीं-सोनम का परिवार मदद कर रहा:कहा-उसकी रोज मां से...

राजा की मां बोलीं-सोनम का परिवार मदद कर रहा:कहा-उसकी रोज मां से वीडियो कॉलिंग पर बात होती है; माता-पिता और भाई पैसे पहुंचा रहे

इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम के मीडिया को दिए बयान के बाद राजा की मां ने सोनम के माता-पिता की भूमिका पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जिस महिला ने अपने पति को दिए सात वचन पल भर में तोड़ दिए, उस पर कोर्ट या समाज कैसे भरोसा कर सकता है? सोनम द्वारा ‘अदालत के नियमों और निर्देशों का पालन करने’ की बात पर राजा की मां ने कहा कि जो औरत समाज के सामने अग्नि को साक्षी मानकर लिए गए सात वचनों को तोड़ सकती है, वह अदालत और देश के नियमों का क्या पालन करेगी। उन्होंने दोबारा से पूरे केस की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। जब शिलॉन्ग में ही रहना था, तो मेरे बेटे का मर्डर क्यों किया? अदालत की कार्यवाही के दौरान सोनम के कोर्ट का पालन करने वाले बयान पर राजा की मां ने कहा कि जब वो कोर्ट का पालन करने की बात कह रही है, तो उसने अपने पति के वचनों का पालन क्यों नहीं किया? जब उसने समाज के सामने बाकायदा सात फेरे लिए थे, तब पति का धर्म क्यों भूल गई? जब वो मेरे बेटे को इंदौर से अपने साथ लेकर गई थी, तो उसे वहीं छोड़ देती। अगर उसका प्लान पहले से ही शिलॉन्ग में रहने का था, तो मेरे जवान बेटे का मर्डर करके ही वहां क्यों रहना चाहती थी? आज भी वो शिलॉन्ग में ऐश कर रही है और इंदौर आने की उसकी कोई प्लानिंग नहीं है। सोनम तो झूठी है ही, उसने हर कदम पर झूठ बोलकर इतनी बड़ी साजिश रची। एक मां से उसका बेटा छीन लिया, मेरे बच्चे का क्या कसूर था? उसे बड़ा करने में मुझे क्या-क्या झेलना पड़ा, यह सिर्फ मैं जानती हूं। माता-पिता पर संरक्षण के आरोप राजा की मां ने कहा कि उसका पूरा परिवार सोनम का साथ दे रहा है। माता-पिता और भाई पैसे पहुंचा रहे हैं। सोनम के पिता विशेष रूप से शिलॉन्ग गए थे। वहां उसकी मां ने ताबीज बनवाया और उसके बाप ने सोनम के गले में वो ताबीज बांधा है। सोनम के गले का वो ताबीज आज भी सबको साफ-साफ दिख रहा है, कोई भी देख सकता है। तंत्र-मंत्र और बाहरी ताकतों का सहारा लेकर उसे बचाने की कोशिश की जा रही है। रोज मां से होती है वीडियो कॉलिंग उन्होनें आरोप लगाते हुए कहा कि इतने गंभीर हत्याकांड की आरोपी होने के बाद भी सोनम के पास पर्सनल महंगा मोबाइल फोन कहां से आया? उसे ये मोबाइल भी उसके घर वालों ने ही दिलाया है। घर से लगातार मोटी रकम भेजी जा रही है। वो हर दिन अपने मोबाइल से अपनी मां के साथ वीडियो कॉलिंग पर बात करती है। वो अदालत में ऐसे घूम रही है जैसे कोई मुल्जिम नहीं, बल्कि कोई बड़ी हीरोइन बनकर आई हो।” शुरू से होती सीबीआई जांच तो सामने आते कई चेहरे राजा की मां ने कहा, हम पहले दिन से मामले में CBI जांच की मांग कर रहे हैं। अगर शुरुआत में ही हमारी सुनवाई हो जाती और केस सीबीआई को सौंप दिया जाता, तो जैसे ‘ट्विशा हत्याकांड’ में हुआ था, वैसे ही इसके साथ जुड़े तमाम आरोपी और मददगार तुरंत पकड़े जाते। सब सच हमारे सामने आ जाता। हमारी मांग है कि सरकार अब भी इस मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच कराए ताकि मेरे बेटे को न्याय मिल सके।
सोनम ने कहा था- मैं नेपाल नहीं भागी एक दिन पहले रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी और मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी ने कहा था कि वह नेपाल नहीं भागी है। उसने कहा कि मेरे बारे में झूठी बातें फैलाई जा रही हैं। जनता से यही कहना चाहती हूं कि किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें। सोनम ने एक निजी चैनल से बातचीत में यह बयान दिया था। इसके साथ ही सोनम ने जांच में सहयोग देने की बात भी कही। कहा- मैंने हमेशा कोर्ट की कार्यवाही में पूरा सहयोग किया है। आगे भी करती रहूंगी। मेरा अभी इंदौर जाने का कोई प्लान नहीं है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here