Homeमध्यप्रदेश10 महीने से फरार गांजा तस्कर गिरफ्तार:बड़ौद पुलिस मंदसौर जिले के सुवासरा...

10 महीने से फरार गांजा तस्कर गिरफ्तार:बड़ौद पुलिस मंदसौर जिले के सुवासरा से पकड़कर लाई

आगर मालवा की बड़ौद पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। सोमवार को पुलिस ने बताया कि यह आरोपी पिछले साल 253 किलोग्राम से ज्यादा अवैध गांजा जब्ती के मामले में वांटेड था और पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। यह पूरा मामला 3 सितंबर 2025 का है, जब खजूरी जोड़ इलाके में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक ट्रक (आरजे-17-जीए-5222) से 253.220 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत केस दर्ज किया था। जांच में सामने आया नाम, एसपी ने रखा था इनाम पुलिस की जांच के दौरान इस तस्करी में ग्राम मदकोटा के रहने वाले ईश्वरसिंह पिता भारतसिंह सौंधिया की मिलीभगत सामने आई थी, जिसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने आरोपी ईश्वरसिंह पर 10 हजार रुपए का नकद इनाम घोषित किया था। पुलिस साइबर सेल, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से उसकी लगातार तलाश कर रही थी। मंदसौर के गांव में घेराबंदी कर पकड़ा हाल ही में बड़ौद पुलिस को सटीक सूचना मिली कि इनामी आरोपी ईश्वरसिंह मंदसौर जिले के सुवासरा थाना क्षेत्र के ग्राम आंबा भरपुर में छिपा हुआ है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए योजनाबद्ध तरीके से गांव में घेराबंदी की और दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया है। इस गांजा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश और पूछताछ लगातार जारी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here