Homeमध्यप्रदेशमहू में घर की गैलरी के कांच टूटे:मकान मालिक ने गोली चलने...

महू में घर की गैलरी के कांच टूटे:मकान मालिक ने गोली चलने की आशंका जताई, दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची

महू के पत्ती बाजार में मंगलवार देर रात एक घर की दो गैलरी के कांच फोड़ने की घटना सामने आई। मकान मालिक ने एयर गन से फायर कर कांच तोड़ने की आशंका जताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पत्ती बाजार निवासी संतोष कुमार चौहान के घर पर गैलरी के कांच टूटे पाए गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें परिजनों ने एयर गन से गोली चलाकर कांच फोड़ने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे घटना की सूचना मिलते ही रात करीब 10 बजे बड़ी संख्या में हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और थाने भी गए। सूचना पर एएसपी रूपेश द्विवेदी, एसडीओपी ललित सिकरवार, महू टीआई राहुल शर्मा, किशनगंज टीआई कुलदीप खत्री, बड़गोंदा टीआई प्रकाश वास्कले सहित महू, किशनगंज और बड़गोंदा का पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की एएसपी द्विवेदी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि फरियादी ने गोली चलने की बात कही है, जिसकी भी गहनता से जांच की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here