Homeमध्यप्रदेशखरगोन में सुबह 9 से 12 तक बिजली कटौती:नवग्रह मंदिर, रामपेठ मोहल्ला,...

खरगोन में सुबह 9 से 12 तक बिजली कटौती:नवग्रह मंदिर, रामपेठ मोहल्ला, विट्ठल मंदिर क्षेत्र समेत 17 जगहों पर नहीं आएगी लाइट

खरगोन में मंगलवार को 11केवी गणेश मंदिर फीडर का रखरखाव किया जाएगा। इसके चलते शहर के 20 से अधिक क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती कुंदा नदी से लेकर एमजी रोड तक के इलाकों को प्रभावित करेगी। बिजली कंपनी के शहर सहायक यंत्री देवानंद मालवीय ने बताया कि यह बारिश से पहले किया जाने वाला एक अति आवश्यक रखरखाव कार्य है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बिजली कटौती के समय में आवश्यकतानुसार कमी या बढ़ोतरी की जा सकती है। रखरखाव के दौरान नवग्रह मंदिर क्षेत्र, जिला पंचायत, मुल्लानवाड़ी, किला कंपाउंड, रामपेठ मोहल्ला, सिद्ध माता मंदिर, विट्ठल मंदिर क्षेत्र, झंडा चौक, एमजी रोड, सराफा मार्केट, बाकी माता मंदिर एरिया, जमीदार मोहल्ला, भावसार मोहल्ला, खसखस वाड़ी, घोकपुरा, तलाई मार्ग और ब्रह्मणपुरी सहित फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here