Homeमध्यप्रदेशबाइक से गांजा बेचने घूम रहे दो तस्कर गिरफ्तार:दमोह-कटनी बॉर्डर पर पुलिस...

बाइक से गांजा बेचने घूम रहे दो तस्कर गिरफ्तार:दमोह-कटनी बॉर्डर पर पुलिस ने 20 किलो गांजा जब्त किया

दमोह और कटनी जिले की सीमा पर कुम्हारी थाना पुलिस ने बाइक से गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। सोमवार दोपहर इन आरोपियों को 20 किलो 500 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा गया। उनके पास से एक महंगी बाइक और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। कुम्हारी थाना प्रभारी बृजेश पांडे ने इस मामले का खुलासा किया। पकड़े गए दोनों आरोपी कटनी जिले के निवासी हैं और वे कुम्हारी गांव में गांजा बेचने आए थे। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि के निर्देशन में की गई। थाना प्रभारी बृजेश पांडे ने बताया कि सोमवार दोपहर मुखबिर से सूचना मिली थी कि कटनी जिले के कुठला थाना अंतर्गत रहने वाले दो युवक बाइक क्रमांक एमपी21-जेड जे-6649 से कुम्हारी गांव में गांजा बेचने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने दमोह-कटनी मुख्य मार्ग पर बाइक से आ रहे दोनों युवकों को रोककर तलाशी ली। 20 किलो से ज्यादा गांजा जब्त तलाशी के दौरान उनके पास से 20 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपए है। इसके अतिरिक्त, जब्त की गई बाइक की कीमत भी 2 लाख रुपए आंकी गई है, और 20 हजार रुपए कीमत के दो मोबाइल फोन भी मिले हैं। कुल जब्त मशरूका की कीमत 4 लाख 20 हजार रुपए है। इन्हें किया गिरफ्तार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सरमुन्दर पिता इंताश पारदी (22) और निटी पिता बर्फ सिंह पारदी (26) के रूप में हुई है। ये दोनों ग्राम हरदुआ, थाना कुठला, जिला कटनी के निवासी हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि आरोपी कुम्हारी में यह गांजा किसे बेचने आए थे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here