Homeमध्यप्रदेश“भास्कर समाधान” का असर, खुले चैंबर की समस्या हुई दूर:पानी, सड़क और...

“भास्कर समाधान” का असर, खुले चैंबर की समस्या हुई दूर:पानी, सड़क और सफाई की समस्याओं से जूझ रहे लोग; ममता मनोज विश्वकर्मा बनीं “पब्लिक स्टार”

शहर के विभिन्न इलाकों से भास्कर समाधान पर एक बार फिर नागरिक सुविधाओं से जुड़ी कई शिकायतें सामने आई हैं। दैनिक भास्कर एप के ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट से इन जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण भी देखने को मिल रहा है। बिजली, सड़क, जलभराव और सफाई से जुड़ी शिकायतों के बीच इसका एक और उदाहरण भोपाल से सामने आया है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) ममता मनोज विश्वकर्मा बनीं आज की “पब्लिक स्टार” अयोध्या फेज-3 के निवासी चंदन सैनी ने ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर पोस्ट करते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पोस्ट में लिखा था कि पिछले एक साल से सड़क का निर्माण नहीं हुआ है और बनी हुई सड़क को भी तोड़ दिया गया था। सीवर लाइन के चैंबर के ढक्कन और फ्रेम नहीं होने से चैंबर खुले पड़े थे, जिससे बदबू और गंदगी फैल रही थी। इसके कारण स्थानीय रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और क्षेत्र में स्वच्छता संबंधी समस्या बनी हुई थी। जैसे ही यह शिकायत ‘भास्कर समाधान’ एप पर पोस्ट हुई, वार्ड क्रमांक 67 की पार्षद ममता मनोज विश्वकर्मा ने मामले को तुरंत संज्ञान में लिया। उनके समन्वय से संबंधित विभाग ने मौके पर पहुंचकर खुले चैंबर की मरम्मत कर ढक्कन लगवाए और समस्या का निराकरण कराया। समस्या का सफल समाधान होने के बाद पार्षद ममता मनोज विश्वकर्मा ने स्वयं एप पर इसकी पुष्टि की। स्ट्रीट लाइटें हुईं चालू, शिकायतकर्ता ने की पुष्टि वार्ड 85 के कटारा हिल्स स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी नरेश बघेल ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी कि कॉलोनी में पिछले करीब 15 दिनों से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी थीं। इसकी शिकायत महापौर हेल्पलाइन और सीएम हेल्पलाइन पर भी की गई थी, लेकिन समाधान नहीं हो रहा था। शिकायत ‘भास्कर समाधान’ पर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग ने संज्ञान लेकर बंद लाइटों को सुधारकर चालू कराया। समस्या के समाधान की पुष्टि खुद शिकायतकर्ता ने की है। कॉलोनी से कचरा हटा; शिकायतकर्ता ने की पुष्टि वहीं, दूसरा मामला वार्ड 72 की बिहारी कॉलोनी का है, जहां कई दिनों से सड़क और नाली की सफाई नहीं होने के कारण कचरा जमा हो गया था। शिकायतकर्ता वरुण यादव ने लिखा कि कचरे के कारण आसपास गंदगी फैल रही थी और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत सामने आने के बाद वार्ड 72 के पार्षद विकास पटेल ने मामले में संज्ञान लिया और सफाईकर्मियों को भेजकर पूरे क्षेत्र की सफाई कराई। इसके बाद सड़क और नाली के किनारे जमा कचरा हटा दिया गया, जिससे क्षेत्र साफ-सुथरा हो गया। भोपाल के अलग-अलग इलाकों से लोग पोस्ट कर रहे हैं समस्याएं… आईएसबीटी: पेयजल स्रोत की बदहाल स्थिति से यात्री परेशान भोपाल के वार्ड 58 स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड के पास लगे पेयजल स्रोत की खराब स्थिति को लेकर प्रकाश विश्वकर्मा ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि बस स्टैंड पर पीने के पानी का यह एकमात्र स्रोत है, लेकिन इसकी हालत बेहद खराब और गंदगी से भरी हुई है। इससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पा रहा है और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है। कोहेफिजा: स्ट्रीट लाइट बंद, हादसे का खतरा भोपाल के कोहेफिजा मेन रोड निवासी अजय निगोले ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत पोस्ट करते हुए लिखा कि कोहेफिजा मेन रोड पर लंबे समय से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। इसके कारण वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को अंधेरे में आवागमन करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि स्ट्रीट लाइट पोल के वायर और केबल टूटे हुए हैं, लेकिन नगर निगम की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे सड़क पर हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है। मदर इंडिया कॉलोनी: घर पर गिरा पेड़, हटाने नहीं पहुंची टीम वार्ड 11 की मदर इंडिया कॉलोनी के निवासी अजय निगोले ने पेड़ गिरने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि 30 मई की रात तेज हवा के दौरान उनके घर पर एक बड़ा पेड़ गिर गया था। इसके कारण मकान को नुकसान पहुंचा। शिकायतकर्ता का कहना है कि नगर निगम और सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बावजूद अब तक पेड़ हटाने के लिए कोई टीम नहीं पहुंची है, जिसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इब्राहिमगंज: सड़क किनारे कचरे का ढेर वार्ड 17 के इब्राहीमगंज से कचरे और साफ-सफाई की समस्या ‘भास्कर समाधान’ पर साझा की गई है। शिकायतकर्ता सौरभ द्विवेदी ने लिखा कि मां भवानी दुर्गा मंदिर के सामने लोग लगातार कचरा फेंक रहे हैं, जबकि घरों से नियमित रूप से कचरा नहीं उठाया जाता। उनका कहना है कि करीब 15 दिन में एक बार सफाई होती है और वह भी केवल खानापूर्ति साबित होती है। नई सड़क बनने के बावजूद नाली खुली पड़ी है। इससे क्षेत्र में गंदगी बनी रहती है और रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट शहरवासियों के लिए अपनी आवाज उठाने का सबसे प्रभावी माध्यम बन गया है। इसके जरिए कोई भी नागरिक अपने इलाके की समस्या फोटो और लोकेशन के साथ पोस्ट कर सकता है। शिकायत सीधे संबंधित विभाग और अधिकारियों तक पहुंचती है, जिससे समाधान की प्रक्रिया तेज होती है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन अपडेट कर सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित होगी, वह सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। अधिकारी लोकेशन देखकर कार्रवाई कर सकेंगे और शिकायतकर्ता को एप के जरिए समाधान की जानकारी भी दे सकेंगे। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव के लिए सकारात्मक पहल भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसका उद्देश्य शहर के हर कोने से लोगों की समस्याओं को प्रशासन तक रियल-टाइम पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके। इससे लोग सीधे अपनी बात रख सकेंगे और समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया अधिक प्रभावी बन सकेगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here