Homeमध्यप्रदेशसीमेंट फैक्ट्री में AC ब्लास्ट, एक की मौत, एक घायल:कर्मचारी का पेट...

सीमेंट फैक्ट्री में AC ब्लास्ट, एक की मौत, एक घायल:कर्मचारी का पेट फटा, आंतें बाहर निकलीं; दूर जा गिरने से हाथ भी टूटा

मध्य प्रदेश के सतना जिले के मनकहरी स्थित प्रिज्म जॉनसन सीमेंट फैक्ट्री में गुरुवार को एसी में विस्फोट हो गया। हादसे में एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। घायल कर्मचारी को जबलपुर रेफर किया गया है। रामपुर बघेलान पुलिस के अनुसार, हादसा गुरुवार शाम करीब 4:15 बजे हुआ। मृतक की पहचान डढ़िया निवासी विक्रम सिंह पटेल के रूप में हुई है। विक्रम एसी में गैस भरने का काम कर रहे थे, जबकि कर्मचारी साकेत उनके पास खड़ा था। इसी दौरान तेज धमाके के साथ एसी फट गया। दोनों कर्मचारी चपेट में आ गए। कर्मचारी का पेट फटा, हाथ भी टूट गया हादसा इतना भीषण था कि विस्फोट की चपेट में आए विक्रम सिंह पटेल का पेट फट गया और उनकी आंतें बाहर निकल आईं। धमाके की ताकत से वह दूर जा गिरे, जिससे उनका हाथ भी टूट गया। घटनास्थल पर फर्श खून से लथपथ हो गया। मांस के टुकड़े इधर-उधर बिखर गए। गंभीर चोटों के कारण विक्रम ने मौके पर दम तोड़ दिया। हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए… घायल कर्मचारी को जबलपुर रेफर किया हादसे के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने गंभीर रूप से झुलसे कर्मचारी साकेत को आनन-फानन में प्राथमिक उपचार दिलाकर बेहतर इलाज के लिए जबलपुर भेज दिया। बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर्स की निगरानी में इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जानकारी मिलते ही रामपुर बघेलान थाना पुलिस फैक्ट्री पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मृतक के परिजन को 10 लाख रुपए का चेक सौंपा गया फैक्ट्री प्रबंधन और मृतक के परिजनों के बीच मुआवजे को लेकर बातचीत हुई। मृतक के परिजनों को फैक्ट्री प्रबंधन ने 10 लाख रुपए का चेक मुआवजा राशि के रूप में दिया है। साथ ही मृतक की पत्नी को 10 हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। इसके अलावा बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च भी फैक्ट्री प्रबंधन ही वहन करेगा। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जा रहे रामपुर बघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी ने बताया- पुलिस बल मौके पर मौजूद है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जा रहे हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि एसी में गैस भरने के दौरान सुरक्षा मानकों का उचित पालन किया गया था या नहीं। मृतक के परिजन के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आखिर ज्यादा गर्मी में AC फट क्यों जाता है? सवाल- एसी में ब्लास्ट क्यों होता है? जवाब- आमतौर पर एसी में ब्लास्ट अचानक नहीं होता। यह कई छोटी-छोटी लापरवाहियों का नतीजा होता है। जब एसी पर जरूरत से ज्यादा लोड पड़ता है या पार्ट्स ठीक से काम नहीं करते तो ओवरहीटिंग और शॉर्ट सर्किट की स्थिति बन जाती है, जो ब्लास्ट का कारण बनती है। नीचे ग्राफिक में एसी ब्लास्ट के सभी कारण देखिए
सवाल- एसी ब्लास्ट से बचने के लिए क्या सावधानियां बरतनी जरूरी हैं? जवाब- एसी ब्लास्ट से बचाव के लिए सही इस्तेमाल और समय पर मेंटेनेंस जरूरी है। थोड़ी-सी सावधानी बड़े खतरे को टाल सकती है। सभी सेफ्टी टिप्स ग्राफिक में देखिए- सवाल- अगर एसी से आवाज/स्मेल आए या स्पार्क दिखे तो क्या करें? जवाब- ऐसे संकेत खतरे की चेतावनी होते हैं। इन्हें बिल्कुल नजरअंदाज न करें। सभी संकेत और एक्शन ग्राफिक में देखिए- …………………………………. यह खबर भी पढ़ें इंदौर में पॉश इलाके के बंगले के AC में ब्लास्ट इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र के पॉश इलाके शिव शक्ति नगर स्थित एक आलीशान बंगले में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि इसकी लपटें और काले धुएं का गुबार दूर-दूर से दिखाई दिया। घटना रिवाज गार्डन के ठीक पीछे स्थित एक बंगले की है। दमकलकर्मी लगातार 8 हजार लीटर पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने में सफल हुए। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here