Homeमध्यप्रदेशसिंगरौली में 220 केवी बिजली टावर गिरा:तेज आंधी-बारिश से मौसम बदला; कई...

सिंगरौली में 220 केवी बिजली टावर गिरा:तेज आंधी-बारिश से मौसम बदला; कई स्थानों पर पेड़ उखड़े

सिंगरौली जिले में गुरुवार शाम करीब 4 बजे मौसम में अचानक बदलाव आया। दिनभर भीषण गर्मी के बाद तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। जिले के बैढ़न, विंध्यनगर, जयंत, निगाही, मोरवा, देवसर, सरई, चितरंगी, माड़ा और गोरबी सहित कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई। इस दौरान सरौंधा क्षेत्र में एक बड़ी घटना सामने आई। तेज हवाओं के दबाव के कारण 220 केवी का एक विद्युत टावर धराशायी हो गया। गनीमत रही कि यह टावर आबादी से कुछ दूरी पर गिरा, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया। टावर गिरने के बाद आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही विद्युत कंपनी की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ भी गिरे और कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई। पांच दिनों का पारा पिछले पांच दिनों से सिंगरौली जिला भीषण गर्मी की चपेट में था। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 7 जून को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस, 8 जून को 43 डिग्री, 9 जून को 42.7 डिग्री, 10 जून को 42.2 डिग्री और 11 जून को लगभग 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गुरुवार शाम को मौसम बदलने और बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की है। वहीं, बिजली कंपनी टावर गिरने के कारणों की गहन जांच कर रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान जिले के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here