Homeमध्यप्रदेशMP विधानसभा का बजट सत्र आज से:राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत,...

MP विधानसभा का बजट सत्र आज से:राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, बताएंगे मोहन सरकार की विकास गाथा

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की आज सोमवार से शुरुआत हो रही है। विधानसभा की कार्रवाई के शुरुआत में वंदे मातरम् गायन होगा। इसके बाद राज्यपाल मंगू भाई पटेल का अभिभाषण होगा। अपने अभिभाषण में राज्यपाल सरकार की विकास गाथा और जन कल्याणकारी योजनाओं के कारण आए बदलावों के बारे में बताएंगे। संकल्प पत्र 2023 में किए गए वादों पर सरकार ने कितना काम किया और आगामी लक्ष्यों के बारे में भी वे बताएंगे। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद विभिन्न हस्तियों, नेताओं के निधन का उल्लेख करते हुए पक्ष-विपक्ष के सदस्य अपने विचार रखेंगे। 6 मार्च तक चलेगा सत्र
सत्र 16 फरवरी से 6 मार्च तक चलेगा। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण और कृतज्ञता प्रस्ताव होगा। सत्र के लिए कुल 3478 प्रश्नों की विधानसभा को सूचनाएं, 236 ध्यानाकर्षण, 10 स्थगन प्रस्ताव, 41 अशासकीय संकल्प पेश होंगे। शून्य काल में विधानसभा में 83 सवाल होंगे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here