Homeमध्यप्रदेशभिंड में ई-रिक्शा ड्राइवर की पिटाई, वाहन में आग लगाई:185 किमी से...

भिंड में ई-रिक्शा ड्राइवर की पिटाई, वाहन में आग लगाई:185 किमी से दूर से लाई कांवड़ खंडित होने से हिंसा; ग्रामीणों ने जान बचाई

भिंड के डिडी गांव में कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को हंगामा हो गया। एक ई-रिक्शा की टक्कर से कांवड़ खंडित होने पर आक्रोशित कांवड़ियों ने ड्राइवर के साथ मारपीट की और ई-रिक्शा में आग लगा दी। ग्रामीणों की सूझबूझ से ड्राइवर की जान बच सकी। जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा चालक फूप से भिंड की ओर आ रहा था। डीडी गांव के पास पीछे से ई-रिक्शा की टक्कर कांवड़ियों से हो गई, जिससे उनकी कांवड़ खंडित हो गई। बताया गया कि यह सामान्य नहीं, बल्कि बड़ी कांवड़ थी, जिसे 50-60 कांवड़िये मिलकर ला रहे थे। कांवड़ यात्रा उत्तर प्रदेश के सिंगिरामपुर से करीब 185 किलोमीटर दूर से लाई जा रही थी। चालक से मारपीट, जलाने का प्रयास
टक्कर के तुरंत बाद कांवड़ियों ने ड्राइवर को घेर लिया। पहले गाली-गलौज हुई, फिर मारपीट शुरू कर दी गई। आरोप है कि ड्राइवर को पीटने के बाद उसे जलाने का भी प्रयास किया गया। इसी बीच आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर ड्राइवर को कांवड़ियों के चंगुल से छुड़ा लिया। पूरी तरह जलकर खाक हुई ई-रिक्शा
ड्राइवर को बचाए जाने के बाद भी कांवड़ियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। आरोप है कि उन्होंने ई-रिक्शा में आग लगा दी। कुछ ही देर में ई-रिक्शा धू-धू कर जल उठा और पूरी तरह खाक हो गया। आगजनी से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह नष्ट हो चुका था। आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद डिडी गांव और आसपास के इलाकों में तनाव है। फिलहाल पुलिस निगरानी बढ़ाए हुए है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here