Homeमध्यप्रदेश4 साल की बच्ची की पिकअप से टक्कर:शादी से लौटते समय सड़क...

4 साल की बच्ची की पिकअप से टक्कर:शादी से लौटते समय सड़क किनारे पानी पीते वक्त हादसा, मौके पर मौत

अशोकनगर जिले के राजपुर से कुछ दूर कोलूआ गांव के पास एक सड़क हादसे में 4 साल की बच्ची परी अहिरवार की मौत हो गई। वह अपने पिता अभिषेक अहिरवार और दादी के साथ राजपुर से एक शादी समारोह से लौट रही थी। जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे परिवार सावन गांव लौट रहा था। कोलूआ गांव के पास सभी बाइक रोककर सड़क किनारे पानी पीने के लिए रुके थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी परी को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक टक्कर मारते हुए भाग गया। परिजनों ने कुछ देर तक एंबुलेंस का इंतजार किया, जिसके बाद शाम को उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया गया, क्योंकि अधिक समय हो चुका था। उसका पोस्टमार्टम रविवार को किया जाएगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here