Homeमध्यप्रदेशआगर मालवा पहुंचे छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव:पत्नी के साथ मां...

आगर मालवा पहुंचे छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव:पत्नी के साथ मां बगुलामुखी के किए दर्शन; स्वामी संदीपेंद्र गिरी महाराज का आशीर्वाद लिया

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव शुक्रवार देर शाम आगर मालवा जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान वे प्रसिद्ध तीर्थ स्थल नलखेड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध मां बगुलामुखी माता मंदिर में मत्था टेका। उप मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी के साथ मां बगुलामुखी के दरबार में उपस्थिति दर्ज कराई और देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। विधि-विधान से संपन्न हुआ पूजन मंदिर पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इसके पश्चात उन्होंने गर्भगृह में बैठकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता की विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर के मुख्य पुजारी गोलालदास ने विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया और उप मुख्यमंत्री को माता की चुनरी ओढ़ाकर आशीर्वाद प्रदान किया। पूजन के बाद वहां मौजूद स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया और स्मृति चिन्ह के रूप में मां बगुलामुखी की एक सुंदर तस्वीर भेंट की। संत मिलन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम माता के दर्शन और पूजन के उपरांत उप मुख्यमंत्री अरुण साव मंदिर परिसर के समीप स्थित आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने महामंडलेश्वर स्वामी संदीपेंद्र गिरी महाराज से सौजन्य भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। दोनों के बीच कुछ देर आध्यात्मिक चर्चा भी हुई। उप मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर में वीआईपी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा का भी ध्यान रखा गया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here