Homeमध्यप्रदेशमजिस्ट्रेट के घर चोरी करने वाले 2 चोर गिरफ्तार:चांदी के गहने-सिक्के, गाड़ी...

मजिस्ट्रेट के घर चोरी करने वाले 2 चोर गिरफ्तार:चांदी के गहने-सिक्के, गाड़ी की चाबी और मोबाइल बरामद, ग्वालियर में बेचने वाले थे

ग्वालियर के हजीरा थाना पुलिस ने सूने मकान में हुई चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मजिस्ट्रेट के घर से चोरी किए गए चांदी के गहने, चांदी के सिक्के, होंडा एक्टिवा स्कूटी और एक रेडमी मोबाइल फोन बरामद किया है। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर शहर में हुई अन्य चोरी की घटनाओं की जानकारी जुटा रही है। जानकारी के मुताबिक, 15 मई की रात हजीरा थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी नंबर-1, बिरला नगर स्थित मजिस्ट्रेट प्रकाश चंद्र आर्य के सूने मकान में चोरी हुई थी। भोपाल में रहते है आर्य प्रकाश चंद्र आर्य वर्तमान में परिवार सहित भोपाल में रहते हैं, जबकि बिरला नगर स्थित मकान लंबे समय से बंद पड़ा था। इसी का फायदा उठाकर चोर मकान में घुसे और वहां से चांदी के गहने व सिक्के चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी पड़ोसी महेंद्र आर्य को लगी, जिन्होंने तुरंत प्रकाश चंद्र आर्य को सूचना दी। इसके बाद उनके दामाद डॉ. आशीष सोमेश, निवासी जयारोग्य परिसर, हजीरा थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। चोरी का सामान बेचने की फिराक में थे चोर जांच के दौरान गुरुवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक चार शहर का नाका क्षेत्र में ग्रे रंग की स्कूटी पर खड़े होकर चोरी का सामान बेचने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम तुषार गिरी (20) निवासी आनंद नगर, आरामील बिरला नगर हजीरा और राजकुमार जाटव (30) निवासी मातादीन का पुरा, तरसोखर थाना अटेर बताए। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी किए गए चांदी के गहने, सिक्के, घटना में इस्तेमाल की गई होंडा एक्टिवा स्कूटी और रेडमी मोबाइल फोन बरामद हुआ। आरोपियों से पूछताछ जारी हजीरा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। आशंका है कि उनसे शहर की अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा हो सकता है। पुलिस आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here