Homeमध्यप्रदेश43 डिग्री में NCC ट्रेनिंग, 50 कैडेट्स बीमार:डिनर में पनीर खाने के...

43 डिग्री में NCC ट्रेनिंग, 50 कैडेट्स बीमार:डिनर में पनीर खाने के बाद चक्कर, उल्टी-दस्त और कमजोरी की शिकायत, 7 आईसीयू में भर्ती

जबलपुर में एनसीसी कैडेट्स के प्रशिक्षण शिविर में 50 से अधिक बच्चे अचानक बीमार पड़ गए। इनमें 20 छात्राएं और एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि 7 कैडेट्स को ICU में भर्ती कराया गया है। घटना जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर डुमना रोड स्थित ट्रिपल आईटीडीएम (IIITDM) परिसर में चल रहे एनसीसी कैंप की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संभाग कमिश्नर ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। 10 दिन कैंप में 450 कैडेट्स आए हैं जानकारी के मुताबिक एमपी आर्म्ड स्क्वाड्रन एनसीसी द्वारा 14 मई से ट्रिपल आईटीडीएम परिसर में 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-98) आयोजित किया जा रहा है। शिविर में जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, कटनी, छिंदवाड़ा, तेंदूखेड़ा, कटंगी और नुनसर सहित कई इलाकों से करीब 450 कैडेट्स शामिल हुए हैं। आरोप है कि 43 डिग्री तापमान और भीषण लू के बावजूद लगातार प्रशिक्षण जारी रखा गया, जिससे बड़ी संख्या में बच्चे प्रभावित हुए। फूड पॉइजनिंग की भी आशंका बताया जा रहा है कि गुरुवार रात करीब 8 बजे कैडेट्स ने भोजन किया, जिसके बाद कई बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। बच्चों को चक्कर, उल्टी-दस्त और कमजोरी की शिकायत होने पर आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ कैडेट्स ने खाने में पनीर की सब्जी दिए जाने के बाद तबीयत बिगड़ने की बात कही है, जिससे फूड पॉइजनिंग की आशंका भी जताई जा रही है। प्रशासन लू को मान रही बीमारी की वजह हालांकि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग शुरुआती तौर पर भीषण गर्मी और लू को बच्चों के बीमार होने की प्रमुख वजह मान रहे हैं। सीएमएचओ डॉ. नवीन कोठारी ने बताया कि सभी कैडेट्स को आवश्यक मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है और अधिकांश बच्चों की हालत सामान्य है। कई कैडेट्स डरे-सहमे नजर आए घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। अधिकारियों ने बच्चों से जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन कई कैडेट्स डरे-सहमे नजर आए और खुलकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए। सीएसपी सोनू कुर्मी ने बताया कि सभी कैडेट्स के परिजनों को सूचना दे दी गई है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। पुलिस फूड पॉइजनिंग समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। कैडेट्स बोले- लगातार धूप में ट्रेनिंग चल रही तेंदूखेड़ा से आए एक कैडेट ने बताया कि जबलपुर की तेज गर्मी कई बच्चे सहन नहीं कर पाए, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। बच्चों ने बताया कि शिविर सात दिन पहले शुरू हुआ था और लगातार धूप में प्रशिक्षण चल रहा था। कुछ कैडेट्स ने खाने के बाद तबीयत खराब होने की भी बात कही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here