इंदौर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के IET डिपार्टमेंट के हॉस्टल में अर्धनग्न होकर डांस कर तोड़फोड़ करने वाले 18 स्टूडेंट्स को चिन्हित किया जा चुका है। बाकी और स्टूडेंट्स को चिन्हित किया जा रहा हैं। सभी स्टूडेंट्स के आईडेंटिफाई होने के बाद एक साथ इन्हें नोटिस दिए जाएंगे। फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स को आखिरी एग्जाम देने से भी वंचित रखा गया है। जांच के बाद इनकी एग्जाम कराई जाएगी। पिछले दिनों IET के रामानुजन बॉयस हॉस्टल बी में फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स ने जमकर उत्पात मचाया था। उन्होंने अर्धनग्न होकर हॉस्टल में दारू बदनाम कर दी गाने पर डांस किया था और उसके बाद हॉस्टल की कुर्सियां, टेबल, खिड़ियों के कांच यहां तक की प्लास्टिक की पानी की टंकी भी तोड़ दी थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन एक्शन मोड में आ गया। अनुशासन समिति ने भी इमरजेंसी मीटिंग की थी। स्टूडेंट्स पर 25 हजार प्रति स्टूडेंट्स पेनल्टी लगाने, आखिरी एग्जाम नहीं देने, रिजल्ट रोकने जैसे एक्शन लेना तय किया। 18 स्टूडेंट्स हो चुके आईडेंटिफाई IET के डायरेक्टर डॉ.प्रतोष बंसल का कहना है कि हॉस्टल में तोड़फोड़ करने वाले 18 स्टूडेंट्स आईडेंटिफाई किए जा चुके हैं। बाकी स्टूडेंट्स को भी आईडेंटिफाई किया जा रहा है। इनके आईडेंटिफाई होने के साथ ही सभी को नोटिस जारी किए जाएंगे। 25 हजार रुपए पेनल्टी भरवाई जाएगी। हालांकि इस घटना के बाद अभी तक किसी भी स्टूडेंट्स के पेरेंट्स यूनिवर्सिटी प्रबंधन से मिलने नहीं आए हैं। उन्होंने बताया कि इसमें अभी दो से तीन दिन का समय और लग सकता है। क्योंकि वीडियो में कई स्टूडेंट्स खड़े है। कुछ डांस ही कर रहे है। प्रबंधन उन स्टूडेंट्स पर ही एक्शन लेगा जिन्होंने तोड़फोड़ की है। बता दे कि हॉस्टल में करीब 150 स्टूडेंट्स रहते है। यह खबर भी पढ़ें… इंदौर के हॉस्टल में तोड़फोड़ की मिलेगी सजा देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के IET के हॉस्टल में अर्धनग्न होकर ‘दारू बदनाम कर दी’ गाने पर डांस करने और तोड़फोड़ करने के मामले में स्टूडेंट्स को कड़ी सजा मिलेगी। इसे लेकर अनुशासन समिति के सदस्यों की रविवार शाम को इमरजेंसी मीटिंग हो गई, जिसमें कमेटी ने अनुशंसा भी कर दी है। इस मामले में अब कुलगुरु प्रोफेसर राकेश सिंघई से अनुमति लेना बाकी है। हालांकि उन्हें इसकी जानकारी दे दी है। बताया जा रहा है कि सोमवार को उनसे अनुमति भी ले ली जाएगी। पढ़ें पूरी खबर…
