Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 2 सड़क हादसे में 5 मौतें:रायपुर में बाइक ने पति-पत्नी...

छत्तीसगढ़ में 2 सड़क हादसे में 5 मौतें:रायपुर में बाइक ने पति-पत्नी को टक्कर मारी, खून से लथपथ तड़पते रहे; कोरबा में टकराई 2-कारें

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई। राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड में गुरुवार रात बाइक सवार युवक ने साइकिल सवार पति पत्नी को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि तीनों दूर दूर तक फेंका गए। तीनों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद ग्रामीणों मौके पर पहुंचे। जहां तीनों सड़क पर खून से लथपथ थे। इनमें 2 युवकों ने अचानक आखिरी सांस के बाद दम तोड़ दिया। महिला की भी मौत हो गई। मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है। दूसरी घटना कोरबा के कटघोरा की है, जहां किसी अज्ञात गाड़ी ने ओवरटेक के दौरान दो कारों को टक्कर मारी। घटना में दोनों कारें डिवाइडर से जा टकराई। इसमें एक कार में सामने बैठे 2 लोगों की मौत हुई है। जबकि अन्य 5 लोग घायल हुए है। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना मोरगा चौकी इलाके की है। देखिए हादसे की तस्वीरें…. केस 1 – रायपुर में बाइक ने पति-पत्नी को मारी टक्कर, 3 मौतें जानकारी के मुताबिक, 12 फरवरी की रात शुभम यादव (28) अपनी बाइक (क्रमांक 04 QL 7361) में दोस्त लव के साथ रायपुर से अपने घर मांढर जा रहा था। बरौदा के आगे रात करीब 8 बजे अंधेरे में साइकिल सवार पति-पत्नी आ रहे थे। इसी दौरान दोनों की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे चारों दूर फेंका गए। खून से लथपथ होकर सभी तड़पने लगे। बाइक सवार दोनों दोस्तों को पास के लक्ष्मीनरायण अस्पताल ले जाया गया, जहां से शुभम को बालाजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि दोस्त का इलाज जारी है। वहीं, साइकिल सवार टेकारी निवासी भोजराम विश्वकर्मा (58) और उसकी पत्नी प्यारी विश्वकर्मा (53) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को शव सौंप दिया है। केस 2 – कोरबा में ओवरटेक के दौरान हादसा कोरबा के केंदई नेशनल हाईवे पर झरना मोड़ के पास 12 फरवरी की रात करीब 12 बजे एक अज्ञात वाहन ओवरटेक के दौरान दो कारों को जबरदस्त टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। तभी दोनों कारें डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दोनों गाड़ियों के एयरबैग खुल गए थे। इसमें आल्टो कार सवार 2 लोगों की मौत हुई है। जबकि 5 लोग घायल हो गए। घायलों में 2 की हालत गंभीर है। उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है। एक कार में 4, दूसरी में 3 लोग थे सवार जानकारी के अनुसार, आल्टो कार में चार लोग सवार थे, जिनमें 2 की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हैं। ये सभी कोरबी क्षेत्र सरमा गांव के रहने वाले थे। मदनपुर गांव रिश्तेदार के यहां गए थे। लौटते समय हादसा हुआ। मृतकों में इंद्रजीत गोड़ और धनपत यादव शामिल है। वहीं, दूसरी कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें 2 गंभीर हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल हादसे के बाद घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गई थी। तत्काल मोरगा चौकी पुलिस और 112 नंबर पर सूचना दी गई। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए पोड़ी उपरोड़ा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया था। पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है। …………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर में युवती का सिर-धड़ से अलग…VIDEO: तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकराई स्कूटी, पीछे बैठी 2 नाबालिगों के सिर और पैर में आईं चोटें अप्रैल 2025 में रायपुर में खतरनाक सड़क हादसा हुआ था। एक्सीडेंट में स्कूटी सवार युवती का सिर धड़ से अलग हो गया था। स्कूटी तेज रफ्तार में थी, जिससे अनियंत्रित होकर डिवाइडर के एंगल से टकरा गई थी। हादसे में 2 नाबालिग लड़कियां घायल हुई थी। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here