Homeमध्यप्रदेशMP में उत्तरप्रदेश से ₹14 पेट्रोल, डीजल 5 रुपए महंगा:राजस्थान, गुजरात-CG में...

MP में उत्तरप्रदेश से ₹14 पेट्रोल, डीजल 5 रुपए महंगा:राजस्थान, गुजरात-CG में भी रेट कम; एक्सपर्ट बोले- यहां वेट टैक्स ज्यादा

ऑयल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट 3 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। 15 मई से नई कीमतें लागू हो गई। मध्य प्रदेश में यह कीमतें 3.50 रुपए तक बढ़ी है। पांढुर्णा-मंडला में पेट्रोल सबसे महंगा है। रेट 111.29 रुपए प्रति लीटर तक है। वहीं, मैहर, अलीराजपुर और अनूपपुर में डीजल 96.50 रुपए लीटर तक पहुंच गया है। एमपी में पिछले 5 साल में पेट्रोल और डीजल की कीमतें राष्ट्रीय औसत से ज्यादा बढ़ी हैं। 9 महीने पहले लोकसभा में प्रस्तुत रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई थी। अब फिर से दाम में बढ़ोतरी की गई है। सबसे पहले देखिए पंप की ये तस्वीरें… इस बीच दैनिक भास्कर ने एमपी से जुड़े 5 राज्य- गुजरात, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की कीमतों का एनालिसिस किया। आंकड़ों की माने तो एमपी के मुकाबले पांचों राज्यों में पेट्रोल-डीजल के रेट 2 से 14 रुपए तक कम है। राजस्थान में पेट्रोल-डीजल 2 रुपए तक सस्ता है। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल की कीमतें 8 रुपए तक कम है। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 14 और डीजल 5 रुपए प्रतिलीटर तक कम कीमत पर मिल रहा है। गुजरात में पेट्रोल 13 और डीजल 3 रुपए तक सस्ता है। वहीं, महाराष्ट्र में पेट्रोल के रेट 4 से 5 रुपए तक कम है। कमलनाथ ने लिखा- यह महंगाई का बम फोड़ा ईंधन की कीमतों पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता कमलनाथ ने कहा है कि भाजपा सरकार ने देश की जनता पर महंगाई का बम फोड़ दिया है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत करीब 95 रुपए और पेट्रोल की कीमत 110 रुपए लीटर के पार पहुंच गई है। वहीं, CNG गैस के दाम भी 2 रुपए बढ़ा दिए हैं। इससे पहले कमर्शियल गैस सिलिंडर भी करीब 1000 रुपए महंगा हो चुका है। प्रदेश की जनता पेट्रोल, डीजल, गैस, की सबसे अधिक कीमत चुकाती है। सरकार को पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ाने के बजाय इन पदार्थों पर लग रही एक्सरसाइज ड्यूटी और वेट घटाना चाहिए ताकि जनता के ऊपर अतिरिक्त बोझ न पड़े। इस वजह से एमपी में महंगा ईंधन मध्य प्रदेश पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया, प्रदेश में वेट टैक्स ज्यादा है। यहां पेट्रोल पर 30 और डीजल पर 19 प्रतिशत तक टैक्स वसूला जा रहा है। यदि उत्तर प्रदेश की बात करें तो वहां पेट्रोल पर 22 और डीजल पर 12 प्रतिशत ही वेट है। यानी, 10 से 11 प्रतिशत का अंतर आ रहा है। इस तरह महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी टैक्स कम है। इस वजह से प्रदेश में सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है, जबकि पेट्रोल पंप भी वीरान है। खासकर यूपी से कनेक्ट होने वाले सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, मऊगंज, रीवा, सिंगरौली, अशोकनगर में ज्यादा असर है। MP से जुड़े इन 5 प्रदेशों में सस्ता पेट्रोल-डीजल ऐसे समझे रेट में अंतर सागर में डीजल के रेट 95.47 रुपए और पेट्रोल 110.34 रुपए प्रति लीटर है। इससे जुड़े यूपी के झांसी जिले की बात करें तो वहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 97.71 रुपए और डीजल 90.97 रुपए में मिल रहा है। यानी, पेट्रोल पर करीब 14 रुपए का अंतर। गुजरात से झाबुआ और अलीराजपुर जिले जुड़े हैं। अलीराजपुर में पेट्रोल 111.28 रुपए और डीजल 96.50 प्रतिलीटर में मिल रहा है। इनसे जुड़े दाहोद जिले में एक लीटर पेट्रोल 98.55 रुपए और डीजल 94.33 रुपए में मिल रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सिंह ने बताया कि सीमावर्ती जिले के किसान यूपी से ही डीजल लेना पसंद करते हैं। ऐसा ही ट्रांसपोर्ट कारोबारी भी करते हैं। करीब 22 जिले सीमा से लगे हैं, वे सभी प्रभावित है। ऐसे मिल सकती है लोगों को राहत एक्सपर्ट सिंह का कहना है कि यदि प्रदेश सरकार वेट टैक्स घटाती है तो आम जनता को महंगाई से राहत मिल सकती है, क्योंकि दूध, घरेलू गैस सिलेंडर पहले ही महंगे हो गए हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी की वजह से होटल, रेस्टोरेंट में खाना महंगा मिल रहा है। ये खबर भी पढ़िए… MP में पेट्रोल-डीजल ₹3-3/लीटर महंगे, भोपाल में पेट्रोल का रेट 109.71 रुपए इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध का असर अब मध्य प्रदेश में भी दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बाद प्रदेशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम करीब 3-3 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं। नई दरें आज सुबह 6 बजे से ही लागू हो गई हैं। अब इंदौर में पेट्रोल का रेट 109.86 रुपए प्रति लीटर और डीजल का रेट 95.06 रुपए प्रति लीटर हो गया है। स्पीड पेट्रोल की कीमत बढ़कर 119.56 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। इससे पहले इंदौर में पेट्रोल 106.58 रुपए प्रति लीटर और डीजल 91.97 रुपए प्रति लीटर मिल रहा था। पढ़े पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here