Homeमध्यप्रदेशइंदौर में कांग्रेस जनता के साथ मांगेगी पानी:22 जोनों पर होगा एक...

इंदौर में कांग्रेस जनता के साथ मांगेगी पानी:22 जोनों पर होगा एक साथ होगा प्रदर्शन, खाली मटके फोड़ेंगे

इंदौर में पानी की किल्लत ने लोगों को परेशान कर दिया। बस्तियों से लेकर कई कॉलोनियों में पानी की समस्या आ रही है। कई जगह लोग टैंकरों के भरोसे हो गए हैं। वहीं कई जगह पानी के लिए लोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन भी कर चुके हैं। इसके बाद भी कई जगह पानी की समस्या बरकरार है। लगातार आ रही पानी की समस्या को देखते हुए कांग्रेस ने भी मैदान संभाल लिया है। इसे लेकर रणनीति भी तैयार हो चुकी है। 22 जोनों पर होगा एक साथ प्रदर्शन शहर कांग्रेस अध्यक्ष व नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि शहर में लगातार पानी की समस्या बनी हुई है। लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कई इलाके ऐसे हैं जहां लोग टैंकरों से पानी भरने को मजबूर है। पानी की समस्या को देखते हुए 15 मई को नगर निगम के सभी 22 जोनों पर कांग्रेस जनता के साथ मिलकर प्रदर्शन करेगी और पानी की मांग करेंगी। हर दिन चल रही 3 से 4 घंटे बैठकें आगामी 15 तारीख को सभी जोनों पर होने वाले प्रदर्शन को लेकर इंदौर के गांधी भवन में लगातार बैठकों का दौर जारी है। पिछले तीन से चार दिनों में रोजाना बैठके ली जा रही है। करीब तीन से चार घंटे ये बैठके चल रही है, जिसमें प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी जा रही है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि एक साथ सभी 22 जोनों पर सुबह आंदोलन किया जाएगा। आम जनता के साथ मिलकर ये आंदोलन किया जाएगा। गांधी भवन में लगातार बैठकें की गई है। इसमें जीते हुए पार्षदों, ब्लॉक अध्यक्षों, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही कार्यकर्ताओं को भी आंदोलन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मटक फोड़ेंगे, मांगेंगे पानी चौकसे ने बताया कि ये आंदोलन राजनीति से हटकर है। लोग पानी के लिए परेशान हैं। सभी जोनों पर प्रदर्शन कर सिर्फ एक मांग की जाएगी कि पानी दो…। कई लोग खाली मटके भी लेकर आएंगे, जो प्रदर्शन के दौरान फोड़े जाएंगे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here