Homeदेशराजस्थान- शराब समझकर जहरीला केमिकल पीया, 4 की मौत:मृतकों में तीन महिलाएं...

राजस्थान- शराब समझकर जहरीला केमिकल पीया, 4 की मौत:मृतकों में तीन महिलाएं भी; दावा- शादी वाले घर से छुपाकर लाए थे बोतलें

राजस्थान के भीलवाड़ा में 5 लोगों ने शराब समझकर जहरीला केमिकल पी लिया। इनमें तीन महिलाओं सहित 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार सभी मजदूर हैं और शादी वाले घर से शराब की बोतलें समझकर ये केमिकल ले आए थे। हादसा जिले के अलोली गांव में गुरुवार देर रात को हुआ। अपने घर पर पीया केमिकल आलोली निवासी हरदयाल सिंह ने बताया – 10 फरवरी को परिवार में शादी थी। घर के बाहर खेत में पांडाल लगाया गया था। अगले दिन कुछ लोग खाने लेने घर आए और यहां साफ-सफाई की। बर्तन साफ करने के लिए केमिकल मंगवाया गया था। घर लौटते समय वे कई बोतलें अपने साथ ले गए। आशंका है कि 12 फरवरी की शाम को घर पर इनमें से कुछ लोगों ने ये केमिकल पी लिया था। सभी की हॉस्पिटल में मौत कुछ मिनटों बाद ही इनकी हालत बिगड़ने लगी। पड़ोसियों ने उन्हें गंगापुर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां गुरुवार रात को तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोगों को भीलवाड़ा के हॉस्पिटल रेफर किया था। एक गंभीर ने हॉस्पिटल के रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार हादसे में बादामी (60) पत्नी जानकी लाल, जमनी (60) शंकर कंजर, रतन (42) पुत्र मिश्री लाल कंजर और उसकी पत्नी सुशीला (40) की मौत हो गई। वहीं, सनू (22) पत्नी पप्पू लाल कंजर की हालत गंभीर है। पेट में था जहरीला लिक्वड – डॉक्टर महात्मा गांधी हॉस्पिटल डॉ. चेतन ने बताया – गंगापुर हॉस्पिटल से महिला बादामी और सनू को रेफर किया गया था। बादामी की रास्ते में ही मौत हो गई थी। शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। पेट में जहरीला लिक्विड मिला है, जो शराब या कोई केमिकल भी हो सकता है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here