Homeमध्यप्रदेशउज्जैन में ऑनलाइन हुआ श्री बालाजी सर्वग्रह दोष शांति यज्ञ:पीएम की अपील...

उज्जैन में ऑनलाइन हुआ श्री बालाजी सर्वग्रह दोष शांति यज्ञ:पीएम की अपील के बाद यज्ञ ऑनलाइन, देशभर से श्रद्धालु हुए शामिल;साध्वी हर्षानंद ने दी आहुति

उज्जैन के मोनी तीर्थ आश्रम में मंगलवार रात “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ” का आयोजन किया गया। इस अनुष्ठान में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और मॉडल से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया उर्फ हर्षानंद, महामंडलेश्वर स्वामी सुमनानंद गिरि महाराज और देशभर से श्रद्धालु शामिल हुए। खास बात यह रही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के चलते श्रद्धालुओं को उज्जैन न बुलाकर ऑनलाइन जोड़ा गया, ताकि लोग घर बैठे ही अनुष्ठान में सहभागी बन सकें। मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियां दीं मंगलनाथ रोड स्थित मोनी तीर्थ आश्रम में आयोजित इस यज्ञ का संचालन ‘बुक माय कथा’ की ओर से किया गया। हर्षानंद और महामंडलेश्वर स्वामी सुमनानंद गिरि ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियां दीं। आयोजन प्रभु श्री बालाजी महाराज एवं पवनपुत्र हनुमानजी को समर्पित था। लाइव फीड उपलब्ध कराई गई अनुष्ठान में दिल्ली, उत्तराखंड, भोपाल, इंदौर और नोएडा सहित देश के कई शहरों से श्रद्धालु ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। इसके लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव फीड उपलब्ध कराई गई, जिससे यजमान अपने घरों से ही पूजा और यज्ञ में सहभागी बने। समय और पेट्रोल की बचत होगी हर्षानंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा डिजिटल इंडिया और ईंधन बचत की अपील को ध्यान में रखते हुए इस तरह के धार्मिक आयोजनों को ऑनलाइन माध्यम से भी जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग बिना लंबी यात्रा किए घर बैठे पूजा-पाठ और अनुष्ठानों का लाभ ले सकते हैं, जिससे समय और पेट्रोल दोनों की बचत होगी। महामंडलेश्वर स्वामी सुमनानंद गिरि महाराज ने बताया कि ज्येष्ठ मास के मंगलवारों का विशेष धार्मिक महत्व होता है। उन्होंने कहा कि यज्ञ में सर्वग्रह शांति के लिए हनुमान मंत्रों से आहुति दी गई। उनका दावा है कि श्रद्धापूर्वक अनुष्ठान में शामिल होने वाले लोगों की ग्रह संबंधी बाधाएं दूर होंगी और सकारात्मक फल प्राप्त होंगे। देशभर से लोगों ने बुकिंग कराई थी हर्षानंद ने बताया कि ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगलवार पर आयोजित इस अनुष्ठान के लिए देशभर से लोगों ने बुकिंग कराई थी। यह यज्ञ ग्रहों की विपरीत दशा से मुक्ति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए आयोजित किया गया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here